फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं समझ आ रहा क्या रखें बच्चे का नाम, तो इन स्टार्स के बच्चों से ले सकते हैं आइडिया

Fri, 16 Apr 2021 12:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Kareena kapoor and kapil sharma baby - फोटो : instagram/ kapil sharma and kareena kaporr khan
जब कोई कपल माता-पिता बनता है, तो उनके जीवन का ये सबसे खुशी का पल होता है। घर से लेकर उनके चारों तरफ खुशियां होती हैं। वहीं, जब बच्चे का नामकरण होने वाला होता है, तो माता-पिता अपने बच्चे के नाम को लेकर काफी उलझन में रहते हैं। चाचा-चाची, मामा-मामी, बुआ-फूफा आदि हर कोई बच्चे का नाम सोचने में लग जाता है, लेकिन कई बार फिर भी कोई अनोखा नाम नहीं मिल पाता। ऐसे में आप कुछ सेलिब्रेटीज के बच्चों के नाम से कोई आइडिया ले सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इस बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
सोहा अली खान, इनाया खेमू - फोटो : Insatagram- @sakpataudi
सोहा अली खान और कुणाल खेमू
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने अपनी बेटी का नाम देवी दुर्गा के नाम पर रखा है। कपल की बेटी का नाम इनाया नौमी खेमू है। इसमें इनाया का अर्थ होता है अल्लाह का तोहफा और नौमी का अर्थ होता है नवरात्र का नौवा दिन।
विज्ञापन

3 of 6
Neha Dhupia and Angad along with baby - फोटो : instagram
नेहा धूपिया और अंगद बेदी
  • बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपनी बेटी का नाम मेहर रखा है। दरअसल, ये नाम पंजाबी भाषा में कहने जाने वाला वाक्य 'रब्ब मेहर करे' से लिया गया है। कपल की बेटी के इस नाम को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।

4 of 6
पत्नी और बेटी के साथ कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ
  • मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की बेटी का नाम अनायरा है और बेटे का नाम उन्होंने त्रिशान रखा है। यहां आपको बता दें कि त्रिशान का मतलब होता है स्टार।
विज्ञापन

5 of 6
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान और सैफ अली खान
  • बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने बेटे का नाम तैमूर अली खान रखा है। इसमें तैमूर का वास्तविक अर्थ होता है मजबूत और बहादुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
anushka sharma and virat kohli with baby girl - फोटो : facebook/anushka sharma
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की बेटी का नाम वामिका है, जिसका मतलब होता है देवी दुर्गा। इसलिए ये नाम भी काफी सही माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें