फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने पार्टनर को करना है खुश, तो ये तरीके कर सकते हैं आपकी मदद

Sat, 05 Feb 2022 01:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
हमारे जीवन में कई तरह के सुख-दुख आते-जाते हैं। लेकिन हम हमेशा एक बात पर ध्यान देते हैं कि अपने पार्नटर को कैसे खुश किया जाए, क्योंकि अपने पार्टनर को खुश करना काफी कठिन जो माना जाता है। कई बार जाने-अनजाने ऐसी बातें हो जाती हैं या फिर कई ऐसी गलती हो जाती है जिससे बना बनाया रिश्ता भी बिगड़ जाता है। इसलिए हमें हमेशा ही कोशिश करनी चाहिए कि हमें अपने पार्टनर को खुश रखना चाहिए, जिसके कई तरीके हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
उनकी पसंद को समझें
  • अगर आप अपने पार्टनर को खुश करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको उन्हें समझना होगा। वो क्या चाहते हैं, उनका मन क्या चीज करने का है-क्या नहीं करने का है, वो कहां घूमना पसंद करते हैं, वो क्या खाना पसंद करते हैं, उन्हें कौन सी चीजें अच्छी नहीं लगती हैं, कौन सी चीजें उन्हें ज्यादा पसंद है आदि। आपको उनकी बॉडी लैग्वेंज पर भी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इससे आप अपने पार्नटर को काफी हद तक समझ पाएंगे। इस तरीके से आप उन्हें खुश रख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
तारीफ करें
  • दूसरा तरीका आप ये अजमा सकते हैं कि आप अपने पार्टनर की तारीफ कर सकते हैं। आपको हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि उनकी तारीफ करते रहें। उदाहरण के लिए अगर आपके पार्टनर को पेंटिंग बनाने का शौक है, और वो कभी कोई पेंटिंग बनाते हैं तो आपको उनके इस काम की तारीफ करनी चाहिए। आपके पार्टनर ने कोई नई ड्रेस पहनी हो, अपने दोस्तों के साथ बैठे हैं, किसी शादी-पार्टी के लिए तैयार हुए हैं आदि। अलग-अलग मौकों पर आपको अपने पार्टनर की तारीफ करते रहना चाहिए।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पार्टनर की बातें सुनें
  • कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें अपनी बातें करने का ही शौक होता है। वो अपने आगे किसी को बोलने नहीं देते, लेकिन अगर आप ऐसा अपने पार्टनर के आगे करते हैं तो आप गलत तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। इससे आपके पार्टनर दुखी हो सकते हैं। इसलिए आपको हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि अपनी बात करने से पहले आपको उनकी बात जरूर सुननी चाहिए। वो क्या कहना चाहते हैं, वो किसी बारे में बात कर रहे हैं आदि। इन सब बातों का आपको ध्यान रखना चाहिए। इससे भी आपके पार्टनर खुश हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
उनकी हर चीज का रख सकते हैं ध्यान
  • आपको अपने पार्टनर की हर छोटी-बड़ी चीज का ध्यान रखना चाहिए। जैसे- उनका जन्मदिन कब आता है, वो किसको लेकर कितनी चिंतित रहती हैं आदि। आप उन्हें समय-समय पर कहीं बाहर नई-नई जगहों पर घूमाने या फिर कैंडल लाइट डिनर कराने बाहर ले जा सकते हैं। इससे उन्हें अच्छा लग सकता है। इसके अलावा आप उन्हें नए कपड़े दिलाने शॉपिंग पर बाहर लेकर जा सकते हैं यानी आपको कुल मिलाकर उनकी हर एक चीज का ध्यान रखना चाहिए। इससे भी आप अपने पार्टनर को खुश रख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें