फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wife Secrets: हर पत्नी अपने पति को बताने में हिचकिचाती हैं ये बातें, जानें बीवियों के राज

Thu, 02 Jun 2022 01:07 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पत्नियों के राज - फोटो : istock
Wife Secrets: जब कोई महिला और पुरुष शादी के बंधन में बंधते हैं तो वह एक परिवार बन जाते हैं। दोनों के बीच का रिश्ता मजबूत तब होता है जब वह एक दूसरे को अपना मानने लगते हैं। ऐसे में हर पत्नी अपने पति पर भरोसा करती है और उनसे अपने जीवन से जुड़ी हर बात शेयर करती है। ऐसा ही पति भी करते हैं। वह अपनी पत्नी को महसूस कराते हैं कि शादी से पहले पिता और भाई के बीच वह जितनी सुरक्षित थीं, उतना ही वह पति के साथ सिक्योर महसूस करेंगी। हर पति अपनी पत्नी की जरूरतें, उनकी सुरक्षा आदि का पूरा ध्यान रखता है लेकिन फिर भी पत्नियां पति को हर बात नहीं बतातीं। कुछ ऐसी बातें होती हैं जो महिलाएं कभी अपने पति से शेयर नहीं करतीं। चलिए जानते हैं पत्नियों के दिल की वो बातें जो वह अपने पतियों से छुपा ले जाती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
पत्नियों के राज - फोटो : iStock
पत्नी छुपाती हैं पति से ये बातें

शारीरिक समस्याएं

महिलाएं अक्सर पति से सेहत से जुड़ी गड़बड़ियां छुपा लेती हैं। गुप्तांगों में गांठ, या कोई दाग उभर आने की बातें वह पति को बताने में हिचकिचाती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
पत्नियों के राज - फोटो : Istock
ऑफिस की बातें

कामकाजी महिलाएं अपने ऑफिस में किसी काम में मिली सफलता, तारीफ आदि की अधिकतर बातें पति को नहीं बतातीं। वह इस बारे में सहेलियों या अपने परिवार वालों को बता देती हैं लेकिन पति से चर्चा नहीं करतीं। उन्हें लगता है कि इससे उनके पति अपने आप को कम महसूस कर सकते हैं।

4 of 6
पत्नियों के राज - फोटो : pixabay
बचत 

पत्नियों का कई बार अलग बैंक अकाउंट होता है, जिसके बारे में वह अपने पति को नहीं बताती हैं। अलग से सेविंग करने के लिए वह ऐसा करती हैं, ताकि किसी जरूरत पड़ने पर वह उन पैसों का इस्तेमाल कर सकें।
विज्ञापन

5 of 6
पत्नियों के राज - फोटो : istock
रिश्तेदार-बच्चों पर सोच

महिलाएं कई बार पति के रिश्तेदारों, घर के कामकाज और बच्चों से जुड़े फैसलों को लेकर परेशान हो जाती हैं लेकिन इस बारे में वह अपने पति से बातें शेयर नहीं करतीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पत्नियों के राज - फोटो : istock
संभोग से जुड़ी बातें

कई महिलाएं यौन संबंधों या संभोग के दौरान अपनी पसंद ना पसंद के बारे में पति को नहीं बताती। अपनी भावनाएं बताने के बजाए वह चुप रहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें