फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: पार्टनर शक करता है? जानिए 5 बड़े कारण और भरोसा वापस लाने के आसान तरीके!

Fri, 24 Apr 2026 11:38 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Relationship Trust Kaise Badhaye: पार्टनर के शक को दूर करने के लिए खुलकर बातचीत करें, पारदर्शिता बनाए रखें और भरोसा मजबूत करने के लिए समय दें।
विज्ञापन
1 of 6
पार्टनर शक करे तो क्या करें - फोटो : ai

Partner Shak Kyu Karta Hai: रिश्तों की नींव भरोसे पर टिकी होती है, लेकिन जब उसी भरोसे में दरार आने लगे तो रिश्ता कमजोर पड़ने लगता है। कई बार ऐसा होता है कि आपका पार्टनर आप पर शक करने लगता है, भले ही आपने कुछ गलत न किया हो। यह शक धीरे-धीरे रिश्ते में तनाव, लड़ाई और दूरी का कारण बन सकता है।

शक करने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे पिछला बुरा अनुभव, बातचीत की कमी या फिर आत्मविश्वास की कमी। अगर समय रहते इस समस्या को समझकर सुलझाया न जाए, तो यह रिश्ता टूटने तक की नौबत ला सकता है।

सही समझ और कुछ आसान उपायों से इस समस्या को दूर किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि पार्टनर क्यों शक करता है और आप कैसे इस शंका को खत्म करके अपने रिश्ते को फिर से मजबूत बना सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 6
रिलेशनशिप - फोटो : Adobe Stock

पिछले अनुभवों का असर

कई बार आपके पार्टनर के पिछले रिश्तों में धोखा मिला होता है, जिसकी वजह से वह आसानी से भरोसा नहीं कर पाते। यह उनका डर होता है, न कि आपकी गलती। ऐसे में धैर्य और समझ जरूरी है।

विज्ञापन

3 of 6
Relationship Tips - फोटो : iStock

संवाद की कमी

अगर आप अपने दिन, दोस्तों या योजनाओं के बारे में खुलकर बात नहीं करते, तो पार्टनर के मन में शंका पैदा हो सकती है। छोटी-छोटी बातें भी शेयर करना रिश्ते को मजबूत बनाता है।

4 of 6
relationship - फोटो : Adobe stock

ज्यादा सोचना और असुरक्षा


कुछ लोग स्वभाव से ज्यादा सोचते हैं और छोटी बातों को बड़ा बना लेते हैं। आत्मविश्वास की कमी भी शक की बड़ी वजह बनती है। उनकी इनसिक्योरिटी उन्हें शक करने पर मजबूर कर देती है।

विज्ञापन

5 of 6
सोशल मीडिया का प्रभाव - फोटो : FREEPIK

सोशल मीडिया का प्रभाव

आज के समय में सोशल मीडिया भी शक का कारण बन सकता है। ऑनलाइन एक्टिविटी, चैट्स या लाइक्स को लेकर गलतफहमियां पैदा हो जाती हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भरोसा वापस कैसे लाएं - फोटो : Adobe

भरोसा वापस कैसे लाएं

  • भरोसा बनाने के लिए सबसे जरूरी है ईमानदारी और निरंतर प्रयास।
  • अपने व्यवहार में पारदर्शिता रखें।
  • पार्टनर को समय दें।
  • उन्हें यह महसूस कराएं कि वे आपके लिए खास हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें