फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2026: बच्चे के फेल होने पर माता-पिता क्या करें? सबसे पहले उठाएं ये कदम

Thu, 23 Apr 2026 11:58 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

How To Handle Child Exam Failure : अगर आपका बच्चा बोर्ड परीक्षा में फेल हो जाए तो क्या करें? जानिए 5 जरूरी टिप्स जो बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ाने और सही दिशा देने में मदद करेंगे।
 
विज्ञापन
1 of 6
अगर बच्चा फेल हो जाए तो क्या करना चाहिए - फोटो : AI

Bachcha Exam Me Fail Ho Jaye To Kya Kare : बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट हर छात्र और उसके परिवार के लिए महत्वपूर्ण होता है। इसका भावनात्मक कनेक्शन भी है, जहां अच्छे नंबर खुशी लाते हैं, वहीं फेल होना कई घरों में तनाव, निराशा और गुस्से का कारण बन जाता है। यही वजह है कि एग्जाम रिजल्ट से पहले बच्चों के साथ ही उनके माता पिता तनाव में होते हैं। परीक्षा परिणाम को लेकर उनकी चिंता बढ़ जाती है। बच्चा माता पिता की अपेक्षाओं और उसकी मेहनत व सपनों को लेकर दबाव महसूस करता है।

वहीं जब परिणााम अपेक्षाओं के मुताबिक न आएं, या बच्चा फेल हो जाए तो परिवार में सबको ही बुरा लगता है। लेकिन क्या आपको पता है कि रिजल्ट से ज्यादा उसके बाद की प्रतिक्रिया ज्यादा जरूरी हो जाती है। सही या गलत प्रतिक्रिया बच्चे के भविष्य को बना भी सकती है और बिगाड़ भी सकती है। 

अक्सर देखा जाता है कि रिजल्ट खराब आने पर अभिभावक तुरंत डांट-फटकार या तुलना करने लगते हैं, जिससे बच्चे का आत्मविश्वास और गिर जाता है। ऐसे समय में बच्चे को सबसे ज्यादा जरूरत होती है समझ, सपोर्ट और सही दिशा की। यह वह समय है जब माता-पिता का व्यवहार बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य और आने वाले फैसलों पर गहरा असर डालता है।

जहां जानिए कि अगर आपका बच्चा बोर्ड परीक्षा में फेल हो जाए, तो आपको सबसे पहले क्या करना चाहिए, ताकि वह इस असफलता से सीख लेकर आगे बढ़ सके, ना कि टूट जाए।

 

विज्ञापन

2 of 6
शांत रहें, प्रतिक्रिया नहीं-जवाब दें - फोटो : Istock

शांत रहें, प्रतिक्रिया नहीं-जवाब दें


रिजल्ट देखने के बाद तुरंत गुस्सा करना स्थिति को और खराब कर सकता है। आपका पहला रिएक्शन ही बच्चे की मानसिक स्थिति तय करता है। शांत रहकर बात करना जरूरी है। इसलिए सबसे पहले प्रतिक्रिया न दें, बल्कि सोच समझकर जवाब दें।

विज्ञापन

3 of 6
बच्चे को भावनात्मक समर्थन दें - फोटो : Adobe stock

बच्चे को भावनात्मक समर्थन दें

बच्चा खुद पहले से ही निराश होता है। ऐसे में 'तुमसे नहीं होगा' जैसे शब्द उसे और तोड़ सकते हैं। उसे यह भरोसा दिलाएं कि एक रिजल्ट उसकी पूरी जिंदगी तय नहीं करता। बच्चे को आपके साथ की जरूरत होती है, ना कि आपकी डांट की।

4 of 6
कारण समझें, गलती नहीं ढूंढें - फोटो : Adobe stock

कारण समझें, गलती नहीं ढूंढें

 

यह समझने की कोशिश करें कि बच्चा क्यों फेल हुआ। क्या पढ़ाई में कमी थी, स्ट्रेस था या सही गाइडेंस नहीं मिली? समस्या समझने से ही समाधान निकलता है, ना कि उसे दोष देने से।

विज्ञापन

5 of 6
दूसरा मौका ही नई शुरुआत है - फोटो : Adobe stock

दूसरा मौका ही नई शुरुआत है

 


दोबारा परीक्षा देने, ओपन स्कूल या दूसरे विकल्पों के बारे में जानकारी लें। बच्चे को बताएं कि असफलता अंत नहीं, बल्कि खुद को बेहतर बनाने का यह एक  नया मौका है। बच्चे को समझाएं कि नई शुरुआत के लिए भी उनके पास कई विकल्प हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आत्मविश्वास वापस लाने पर फोकस करें - फोटो : Adobe stock

आत्मविश्वास वापस लाने पर फोकस करें

 


आज परिणाम आने के बाद तो उसे इस दुख से बाहर लाने की कोशिश करें। कुछ वक्त दें, उसके बाद बच्चे को व्यस्त करें ताकि वह अपनी असफलता के सामने हार न मानें। बच्चे को नई स्किल्स, हॉबी या छोटे-छोटे गोल्स में व्यस्त रखें। इससे उसका आत्मविश्वास धीरे-धीरे वापस आएगा और वह फिर से तैयार होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें