फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक संबंध बनाने के तुरंत बाद ही क्यों भावुक होने लगते हैं लोग, जानिए इसके पीछे की असली वजह

Fri, 18 Oct 2019 07:56 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : file photo
जब आप किसी से प्यार करते हैं तो उसके साथ अंतरंग हो जाना एक आम बात है। इंसान के साथ हर बार अंतरंग पलों में होने के बाद भी कुछ न कुछ नया होता है। जिससे वह स्वयं भी हैरत में पड़ जाता है। किसी शख्स से वो कितना भी प्यार क्यों न करें लेकिन कई बार ऐसा होता है कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसको रोना आने लगता है या फिर चिड़चिड़ापन होने लगता है। आइए जाने इसकी वजह क्या होती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : pixa
अगर शारीरिक संबंध बनाने के बाद किसी महिला का मूड खराब हो जाता है या उसे चिड़चिड़ापन सा लगने लगता है और उसे लगता है कि कुछ भी ठीक नहीं है तो ऐसी समस्या से गुजरने वाली वो अकेली महिला नहीं हैं। बहुत सी महिलाएं इस तरह की समस्या से गुजरती हैं और इसका वैज्ञानिक कारण है।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : pixa
इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर सेक्शुअल मेडिसिन, पोस्टक्वॉइटल डिस्फोरिया या पोस्ट सेक्स ब्लूज उस फीलिंग को कहते हैं जो अपनी इच्छा से बनाए गए शारीरिक संबंधों के बाद भी गहरे दुख या चिड़चिड़ेपन के रूप में आती है।
 

4 of 7
- फोटो : pixa
पोस्टक्वॉइटल डिस्फोरिया की सही वजह तो नहीं पता, लेकिन  इतनी जानकारी है कि यह काफी परेशान करने वाला अनुभव होता है, विशेषतौर पर अगर अंतरंग पलों का अनुभव अच्छा रहा हो। ये वजह बहुत से लोगों को अलग-अलग तरह से प्रभावित करती है।
 
विज्ञापन

5 of 7
कुछ लोग रोने लगते हैं तो कुछ झल्लाने लगते या बेचैन हो जाते हैं। इसकी एक वजह तो यह है कि अगर कोई ऐसा इंसान हैं जो किसी से भावनात्मक स्तर पर जुड़ाव होने के बाद ही अंतरंग पलों को आनंद करते हैं तो आपको रोना आ सकता है। आपको रोना इसलिए आएगा क्योंकि आप पार्टनर से भावनात्मक रुप से जुड़े नहीं होते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
ऐसा हमेशा नहीं होता लेकिन आपके हार्मोन्स की वजह से भी ऐसा हो सकता है। जब आप संबंध बनाते हैं तो दिमाग डोपामीन रिलीज करता है जिससे आप इमोशनल फील करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : social media
आखिर में सबसे अहम बात कि अगर आप उस वक्त संबंध बनाने के लिए तैयार नहीं हैं या मानसिक रूप से सहज नहीं हैं तो आपको चिड़चिड़ापन हो सकता है। जरूरी नहीं कि यह समस्या सिर्फ महिलाओं में नजर आए स्टडीज में पुरुषों के साथ भी ऐसा देखा गया है। अगर यह समस्या कंट्रोल से बाहर हो रही है तो आप थेरपिस्ट से मिल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें