What is Weekend Marriage: हर धर्म और देश में अलग अलग तरह से शादी का रिश्ता निभाया जाता है। पहले तो शादी की प्रक्रिया में ही अंतर देखने को मिलता है, वहीं इसे निभाने के तरीकों में भी अंतर होता है। इन दिनों एक अलग तरह की शादी का चलन है। कई देशों में कपल्स को शादी का यह नया कॉन्सेप्ट काफी पसंद आ रहा है। इसे वीकेंड मैरिज कहा जाता है। वीकेंड मैरिज की शुरुआत जापान से हुई है। इस तरह की शादी में कपल शादीशुदा होते हुए भी सिंगल लाइफ का लुत्फ उठा सकते हैं। ऐसे में कपल को वीकेंड मैरिज काफी प्रभावित कर रही है और दूसरे देशों में भी वीकेंड मैरिज का कॉन्सेप्ट फैल रहा है। आइए जानते हैं कि वीकेंड मैरिज क्या होती है और लोगों को वीकेंड मैरिज क्यों पसंद आ रही है।