Signs Of Ghosting: घोस्टिंग यह ऐसा शब्द है जो हाल ही में प्रचलन में आया है। आपने अपने दोस्तों के मुंह से इस शब्द का उच्चारण सुना होगा, पर बहुत से लोग आज भी यह नहीं जानते हैं कि आखिर यह घोस्टिंग है क्या ? दरअसल, जब कोई व्यक्ति अचानक और बिना खास वजह के आपसे दूर होने लगे और आपको इग्नोर करने लगे तो इसे घोस्टिंग कहते हैं।
कई बार घोस्टिंग के मामले मेंटल हेल्थ से जुड़े होते है, क्योंकि बहुत से लोगों में रिश्ता स्वीकारने की हिम्मत नहीं होती, जिस वजह से भी वह घोस्टिंग का सहारा लेकर अपने पार्टनर को इग्नोर कर देते हैं। ऐसे में अक्सर मनोवैज्ञानिक भी कहते हैं अपनी जिंदगी में घोस्टर्स को जगह नहीं देनी चाहिए।
अगर आप यह सोच रहे हैं कि आप भी घोस्टिंग के शिकार हो रहे हैं, तो यहां कुछ संकेत हैं जिनसे आप पहचान सकते हैं। यदि इन संकेतों के जबाव हां मिल रहा है, तो तुरंत उस व्यक्ति से दूरी बनाएं।