मां अपनी संतान के लिए जितिया व्रत का पालन करती हैं। इस मौके पर माताओं को सुंदर संदेशों के जरिए जितिया व्रत की शुभकामनाएं देकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।
Happy Jitiya Vrat 2024 Wishes: मां और संतान का नाता बहुत गहरा और धरती पर जन्म लेने से पहले का होता है। हिंदू धर्म में तो माताएं अपनी संतान की लंबी आयु के लिए कई व्रत और त्योहार मनाती हैं। इसी तरह हिंदू कैलेंडर के मुताबिक अश्विन माह में माता अपने बच्चे की सेहत, समृद्ध और उज्ज्वल भविष्य के लिए उपवास करती हैं, जिसे जितिया व्रत कहा जाता है।
पंचांग के अनुसार, प्रतिवर्ष आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जितिया व्रत रखा जाता है। इस साल जितिया व्रत 25 सितंबर को मनाया जा रहा है। जितिया व्रत को जीवित्पुत्रिका व्रत कहा जाता है। नाम से ही स्पष्ट है कि जितिया का त्योहार संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख समृद्धि की कामना से किया जाता है। इस दिन मां अपनी संतान के लिए जितिया व्रत का पालन करती हैं। इस मौके पर माताओं को सुंदर संदेशों के जरिए जितिया व्रत की शुभकामनाएं देकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
जितिया व्रत की शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
संतान को मिले लंबी आयु
बच्चे को मिले खुशियां अपार।
मुबारक हो सबको जितिया का त्योहार
विज्ञापन
3 of 6
जितिया व्रत की शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
अश्वत्थामा की गलती को कृष्ण ने सुधारा
एक अभागी मां को मिला था सहारा।
मुबारक हो हर मां को जितिया का त्योहार
4 of 6
जितिया व्रत की शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
आपके व्रत का तप रंग लाए
भगवान आप पर आशीर्वाद बरसाएं
संतान के जीवन में खुशहाली आए।
मुबारक हो सबको जितिया का त्योहार
विज्ञापन
5 of 6
जितिया व्रत की शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
जितिया व्रत है गवाह मातृत्व का
मां को नमन जो रूप है ईश्वर का।