नहाता हुआ बच्चा
- फोटो : Freepik
डर का खात्मा
वैसे तो इस बीमारी का दवाओं के जरिए कोई इलाज संभव नहीं है, लेकिन एक्सपोजर थेरेपी और रिलैक्सेशन टेक्निक की मदद से कुछ हद तक इस परेशानी से निजात पाई जा सकती है। साथ ही आप बच्चे को सफाई की प्रक्रिया से धीरे-धीरे परिचित कराएं, जैसे- पहले हाथ धोने से शुरुआत करें, फिर धीरे-धीरे स्नान की आदत डलवाएं। इस दौरान आप उसे छोटे-छोटे इनाम दें, जिससे उसे सकारात्मक प्रेरणा मिले। आप उसके लिए सफाई को एक सकारात्मक और मजेदार गतिविधि बनाएं, जैसे- नहाने के दौरान गीत गाना। अगर बच्चा फिर भी ठीक नहीं हो पा रहा है तो उसके डर को समझें और उसे सहारा दें। याद रखें कि बच्चों के डर को दूर करने में समय लगता है, इसलिए धैर्य रखें।