फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: शादी के लिए हां करने से पहले होने वाले पार्टनर से जरूर पूछें ये सवाल

Sun, 19 Jan 2025 01:18 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शादी के बाद आपको अपने साथी के साथ जीवनभर का वक्त बिताना होता है, इसलिए जरूरी है कि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझें और जानें। 
विज्ञापन
1 of 7
शादी के लिए हां करने से पहले होने वाले पार्टनर से जरूर पूछें ये सवाल - फोटो : istock
Relationship Tips: शादी का रिश्ता किसी भी लड़के और लड़की के लिए बेहद खास होता है। इस नए रिश्ते में जुड़ने से पहले हर किसी के दिल में तमाम सवाल होते हैं। खासतौर पर यदि शादी अरैंज मैरिज हो, तब तो लड़का और लड़की दोनों काफी घबराए रहते हैं।

दरअसल, अरैंज मैरिज में लड़के और लड़की के परिवारों द्वारा विवाह के लिए पार्टनर का चयन किया जाता है। इस प्रक्रिया में परिवारों की भूमिका प्रमुख होती है, और अक्सर माता-पिता, रिश्तेदार या समाज के अन्य लोग दोनों पक्षों के बीच विवाह के प्रस्ताव रखते हैं।

जब बात कुछ आगे बढ़ती है तो लड़के और लड़की को मिलवाया जाता है। ऐसे में दोनों के मन में कई सवाल होते हैं, जिनका जवाब वो चाहते हैं। यदि आप भी अपने होने पार्टनर से मिलने जा रहे हैं तो उनसे कुछ सवाल अवश्य पूछें। इससे रिश्ता मजबूत बनेगा और पारदर्शी रहेगा। 
विज्ञापन

2 of 7
शादी के लिए कोई प्रेशर तो नहीं है ? - फोटो : Adobe Stock
शादी के लिए कोई प्रेशर तो नहीं है ?

ये सवाल सबसे अहम माना जाता है, क्योंकि भारत देश में अक्सर लड़के और लड़कियां घरवालों की खुशी के लिए शादी के तैयार हो जाते हैं। ऐसे में बातों-बातों में होने वाले पार्टनर से ये सवाल अवश्य करें। जब वो इसका जवाब दे रहे हों तो उनके हाव-भाव को समझें। यदि जवाब आता है कि कोई प्रेशर नहीं है तब तो अच्छा है, लेकिन यदि कोई कहता है कि घरवालों का दवाब है तो बखेड़ा न करते हुए शांति से बात को वहीं खत्म कर दें। 
विज्ञापन

3 of 7
आपका करियर के प्रति दृष्टिकोण क्या है? - फोटो : freepik
आपका करियर के प्रति दृष्टिकोण क्या है?

शादी के बाद आपको और आपके पार्टनर को एक-दूसरे के करियर और काम की प्राथमिकताओं का सम्मान करना होगा। ऐसे में ये सवाल जानने में मदद करता है कि आपके पार्टनर का करियर कितना महत्वपूर्ण है और वे किस तरह से अपने काम को संभालने का सोचते हैं। 

4 of 7
आपके जीवन के लक्ष्य और सपने क्या हैं? - फोटो : freepik
आपके जीवन के लक्ष्य और सपने क्या हैं?

ये सवाल यह जानने में मदद करेगा कि आपके पार्टनर के व्यक्तिगत और पेशेवर लक्ष्यों के बारे में क्या विचार हैं, और क्या वे आपके साथ अपने सपनों को साझा करना चाहते हैं। ये जरूरी नहीं है कि हर किसी के सपने आपके अनुसार हों, इसलिए कभी किसी को उसके सपनों से जज न करें। 
विज्ञापन

5 of 7
आपके लिए रिश्ते में विश्वास और ईमानदारी का क्या महत्व है? - फोटो : Adobe stock
आपके लिए रिश्ते में विश्वास और ईमानदारी का क्या महत्व है?

भरोसे और ईमानदारी के बिना कोई भी रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सकता। ऐसे में इस सवाल से आप यह जान सकते हैं कि आपके पार्टनर के लिए ये मूल्य कितने महत्वपूर्ण हैं और वे इस पर कितना जोर देते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
पैसे खर्च करने के बारे में आपके विचार क्या हैं? - फोटो : freepik
पैसे खर्च करने के बारे में आपके विचार क्या हैं?

पैसों के मामले में हर कोई अलग-अलग विचार रखता है। कुछ लोग ज्यादा खर्च करना पसंद करते हैं, जबकि कुछ लोग बचत करना चाहते हैं। ऐसे में ये सवाल आपके और आपके पार्टनर के खर्च करने के तरीके को जानने में मदद करेगा और यह तय करेगा कि आपके खर्च करने के तरीके मेल खाते हैं या नहीं। इस सवाल के बाद भविष्य में आपको परेशानी नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आपके परिवार और दोस्तों के साथ आपका संबंध कैसा है? - फोटो : istock
आपके परिवार और दोस्तों के साथ आपका संबंध कैसा है?

शादी केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दोनों परिवारों का भी मिलन होती है। ये सवाल ये जानने में मदद करता है कि आपके पार्टनर का परिवार और दोस्तों के साथ क्या संबंध है, और आपको कितना समय अपने परिवार के साथ बिताने का मौका मिलेगा।

इन सवालों के माध्यम से आप अपने पार्टनर को गहरे से समझ सकते हैं और आप दोनों के बीच रिश्ते की मजबूती और समझ को बढ़ावा मिल सकता है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपके बीच प्यार और समझ है, इन सवालों का सही समय पर पूछना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें