Arranged Marriage Advantages: भारत में शादी को जीवन भर का बंधन माना जाता है। शादी एक नए जीवन और परिवार की शुरुआत होती है। ऐसे में किसी भी इंसान को शादी का फैसला बहुत सोच विचार कर करना चाहिए। शादी के लिए जीवनसाथी जितना जरूरी है, उतना ही शादी का तरीका। शादी भले ही दो लोगों के बीच का रिश्ता है लेकिन जीवन भर साथ रहने के लिए लड़के और लड़की के परिवार, उनकी समाज में स्थिति, पसंद नापसंद, व्यवहार और कई अन्य पहलुओं पर भी गौर किया जाता है। ऐसे में शादी के दो तरीके होते हैं। एक प्रेम विवाह है, जिसमें लड़का और लड़की खुद से अपना जीवनसाथी चुनते हैं। वह तय करते हैं कि उन्हें अपना जीवन किसके साथ बिताना है। इस तरह की शादी में लड़का लड़की एक दूसरे को पहले से जानते और समझते हैं। लेकिन दूसरा तरीका होता है, अरेंज मैरिज यानी ऐसी शादी जिसमें जीवनसाथी आपके माता पिता या परिवार के लोग तलाशते हैं। इस तरह की शादी में अक्सर लोग अपने जीवनसाथी को पहले से नहीं जानते या उन्हें शादी से पहले प्रेम नहीं करते। भारत में विवाह का यह प्राचीन तरीका है, जो आज भी लगभग अधिकतर परिवारों में अपनाया जाता है। अगर आपके लिए भी जीवनसाथी की तलाश माता पिता कर रहे हैं और आप अरेंज मैरिज करने जा रहे हैं तो आपको आपको अरेंज मैरिज के फायदे और नुकसान के बारे में पता होना चाहिए। आइए जानते हैं अरेंज मैरिज के क्या लाभ हैं और क्या नुकसान होते हैं।