फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Gift Ideas: अपनों को देना है शादी के मौके पर गिफ्ट तो ये हैं शानदार आइडिया

Fri, 25 Nov 2022 05:06 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
WEDDING gift - फोटो : Social Media
शादियों का सीजन चल रहा है। परिवार या दोस्तों के शादी मे जाने के लिए जरूर आप भी तैयार होंगे। लेकिन शादी के खास मौके पर गिफ्ट क्या देना? नहीं सोच पाएं हैं तो ये गिफ्ट आइडिया जरूर काम आएंगे। अपने अजीज की शादी में आप इस तरह का गिफ्ट देकर उसे यादगार बना तो चलिए जानें कौन से हैं खास गिफ्ट आइडिया। सामान्य तौर पर आजकल लोग एक दूसरे को गिफ्ट वाउचर दे देते हैं। जिससे कि वो अपने मनपसंद गिफ्ट खऱीद सकें। लेकिन सामने वाली भावनाओं का ध्यान रखकर खरीदा गया गिफ्ट बेहद खास होता है। 
विज्ञापन

2 of 5
wooden
दें वुडन हैंपर
किसी खास की शादी है तो आप उसे गिफ्ट में वेडिंग हूप दे सकती हैं। ये गिफ्ट इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में है। क्योंकि इसमे हाथ से काम किया होता है। अगर आप चाहें तो वेडिंग हूप को किसी गिफ्ट शॉप से भी बनवा सकती हैं। वेडिंग हूप में शादी करने वाले लड़का और ल़ड़की का नाम होता है। साथ ही सुंदर सी क्रिएटिव डिजाइन होती है। ये गिफ्ट आसानी से घर में सजाया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
gift
गिफ्ट हैंपर
इन दिनों मार्केट में कई सारे खूबसूरत गिफ्ट हैंपर मिलते हैं। जिन्हें कपल्स को उपहार में दिया जा सकता है। इस तरह के गिफ्ट हैंपर में पर्सनलाइज चीजें होती हैं। जैसे मग, कपल्स टीशर्ट, फोटोफ्रेम जिसमे आप दुल्हा दूल्हन की फोटो लगा सकती हैं। इस तरह के गिफ्ट को कपल्स काफी पसंद करते हैं। 

4 of 5
gift
पर्सनलाइज घड़ी
कपल्स को गिफ्ट में आप पर्सनलाइज घड़ी भी दे सकती हैं। ये घड़ी कांच से नहीं ढंकी होती। इसकी खासियत है कि इसे लकड़ी से तैयार किया जाता है। इस तरह के गिफ्ट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं इन दिनों। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gift
वुडन बॉक्स
वुडन बॉक्स को भी आप अपने खास को शादी के मौके पर दे सकती हैं। जिसमे खास तरह की तस्वीरों और यादों को रखें। ये गिफ्ट उनके दिल के बहुत करीब रहेगा और हमेशा याद रहेगा। बाजार में कई तरह के वुडन बॉक्स मिलते हैं। जिसे खरीदकर आप अपनी क्रिएटिवटी भी दिखा सकती हैं। या फिर इसे मार्केट से ही सजा हुआ खऱीदें। इस तरह के गिफ्ट शादी के समय देने पर दूल्हा-दूल्हन को हमेशा याद रहता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें