फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Tips: शादी से पहले मंगेतर से जरूर पूछ लें ये पांच सवाल, सातों वचन निभाना हो जाएगा आसान

Sat, 15 Feb 2025 05:05 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

शादी से पहले 5 सवालों पर चर्चा करके आप एक मजबूत और खुशहाल वैवाहिक जीवन की नींव रख सकते हैं। आइए जानते हैं वे 5 अहम सवाल, जो हर मंगेतर को शादी से पहले एक-दूसरे से जरूर पूछने चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
मंगेतर से पूछें ये पांच सवाल - फोटो : istock
Wedding Tips शादी जीवन का एक महत्वपूर्ण फैसला होता है और इसे मजबूत और खुशहाल बनाने के लिए आपसी समझ बहुत जरूरी होती है। शादी केवल प्रेम और आकर्षण का नाम नहीं है, बल्कि यह विश्वास, सम्मान और आपसी समझ से जुड़ा एक खूबसूरत रिश्ता होता है। शादी से पहले कुछ जरूरी सवाल पूछकर आप अपने रिश्ते को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं और आगे की जिंदगी को सुगम बना सकते हैं। शादी से पहले 5 सवालों पर चर्चा करके आप एक मजबूत और खुशहाल वैवाहिक जीवन की नींव रख सकते हैं। आइए जानते हैं वे 5 अहम सवाल, जो हर मंगेतर को शादी से पहले एक-दूसरे से जरूर पूछने चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
प्राथमिकताएं क्या हैं? - फोटो : pexel
प्राथमिकताएं क्या हैं?
  • शादी के बाद पति-पत्नी की प्राथमिकताएं मेल खाती हैं या नहीं, यह जानना बहुत जरूरी है।
  • करियर, परिवार और व्यक्तिगत सपनों को लेकर उनका क्या नजरिया है?
  • क्या वे पारिवारिक जीवन को अधिक महत्व देते हैं या करियर को?
  • भविष्य में वे कहां बसना चाहते हैं?

इससे आपको एक-दूसरे की सोच और भविष्य की योजनाओं को लेकर स्पष्टता मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 6
वित्तीय स्थिति और बचत ? - फोटो : istock
वित्तीय स्थिति और बचत ?
  • पैसे और खर्चों को लेकर पति-पत्नी के बीच खुली बातचीत होनी चाहिए।
  • उनकी आय, बचत और खर्च करने की आदतें क्या हैं?
  • क्या वे फाइनेंशियल प्लानिंग और निवेश में विश्वास रखते हैं?
  • शादी के बाद खर्चों को कैसे मैनेज किया जाएगा?

इससे वित्तीय मामलों में टकराव की संभावना कम होगी और आप बेहतर आर्थिक योजना बना सकेंगे।

4 of 6
परिवार और परम्पराओं को लेकर सोच - फोटो : istock
परिवार और परम्पराओं को लेकर सोच
  • हर इंसान अपने परिवार और परंपराओं से जुड़ा होता है, इसलिए शादी के बाद दोनों के परिवारों के बीच संतुलन जरूरी है।
  • वे संयुक्त परिवार में रहना पसंद करते हैं या एकल परिवार में?
  • त्यौहार और पारिवारिक रीति-रिवाजों को लेकर उनकी क्या सोच है?
  • माता-पिता और रिश्तेदारों के प्रति उनका रवैया कैसा है?

इससे शादी के बाद दोनों परिवारों के बीच सामंजस्य बैठाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 6
बच्चों और परवरिश को लेकर क्या सोचते हैं? - फोटो : iStock
बच्चों और परवरिश को लेकर क्या सोचते हैं?

बच्चे शादीशुदा जिंदगी का एक अहम हिस्सा होते हैं, इसलिए पहले से इस विषय पर चर्चा करना जरूरी है।
  • वे कितने बच्चों की योजना बनाते हैं?
  • बच्चों की परवरिश को लेकर उनका क्या नजरिया है?
  • माता-पिता की जिम्मेदारियों को लेकर वे क्या सोचते हैं?

इससे शादी के बाद होने वाली गलतफहमियों से बचा जा सकता है और दोनों एक साझा निर्णय पर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कठिन परिस्थितियों में कैसे प्रतिक्रिया देंगे? - फोटो : Adobe stock
कठिन परिस्थितियों में कैसे प्रतिक्रिया देंगे?

जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन ऐसे समय में साथी का रवैया बहुत मायने रखता है।
  • वे तनाव और मुश्किल समय में कैसा व्यवहार करते हैं?
  • क्या वे समस्या का हल शांति से निकालते हैं या गुस्से में जल्दबाजी करते हैं?
  • रिश्ते में किसी अनबन को कैसे सुलझाना पसंद करेंगे?
इससे शादी के बाद आने वाले कठिन समय में एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने और समर्थन देने में मदद मिलेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें