Slap Day 2025 Celebration Tips : वैलेंटाइन वीक गुजर गया है। इस दौरान अगर आपने प्यार में हार का सामना किया है तो आने वाले दिन आपके लिए हैं। वैलेंटाइन डे के अगले दिन यानी 15 फरवरी के बाद का हफ्ता प्यार में धोखा खाए लोगों के लिए होता है, जिसे एंटी वैलेंटाइन वीक कहते हैं। उन लोगों के लिए खास होता है जो ब्रेकअप के बाद आगे बढ़ चुके हैं या प्यार में धोखा खा चुके हैं। हर साल एंटी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 15 फरवरी को स्लैप डे मनाकर होती है। अगर वैलेंटाइन डे ने आपको प्यार के सपनों में डुबो दिया था, लेकिन अब हकीकत कुछ और है, तो स्लैप डे आपके लिए है। यह दिन उन लोगों के लिए है जो प्यार में मिले धोखे, झूठे वादों और फरेब से बाहर निकलना चाहते हैं।
स्लैप डे सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत का मौका है। इस दिन को पुरानी गलतियों से सीखकर और खुद को मजबूत बनाकर सेलिब्रेट करें। प्यार में फेल हुए तो कोई बात नहीं, खुद से प्यार करें और आगे बढ़ें। आइए जानते हैं स्लैप डे क्यों मनाते हैं और इसे मनाने के सही तरीके।