फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान जैसा 'आइडियल पति' बनना है तो पत्नी की इन बातों का करें सम्मान

Mon, 16 Mar 2020 11:07 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : instagram
पति-पत्नी का रिश्ता बड़ा ही नाजुक होता है। इसमें प्यार के साथ ही सम्मान भी बहुत जरूरी होता है। जहां आम आदमी एक दूसरे की जरूरतों और सम्मान में लापरवाही कर देते हैं वहां बॉलीवुड के कुछ सितारे शादीशुदा रिश्तों को लेकर एक नया कीर्तिमान बनाते हैं। अब आप कहेंगे कि बॉलीवुड के शादीशुदा जोड़े तो जल्दी ही तलाक ले लेते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। अक्षय कुमार, शाहरुख खान जैसे हीरो अपनी शादीशुदा जिंदगी को बखूबी निभा भी रहे हैं और पारिवारिक जिंदगी में काफी खुश भी हैं। तो चलिए जानें ऐसे ही कुछ खास गुण किंग खान के जो उन्हें बनाते हैं पति नं. वन।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख ने हिंदू धर्म की गौरी से परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी। हालांकि शादी के इतने सालों बाद भी उन दोनों को देखकर अंदाजा लगाया  जा सकता है कि दोनों के बीच कितना ज्यादा प्यार और विश्वास है। दरअसल, पति होने के नाते शाहरुख कुछ चीजों का बहुत ज्यादा ख्याल रखते हैं। जिसके बारे में आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे कि इतनी छोटी बातें भी जिंदगी को खुशहाल बनाने में अहमियत रखती हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
शाहरुख अपनी पत्नी गौरी के पर्स को कभी नहीं छूते। छूने से मतलब है कि वो अपनी पत्नी के पर्स को खोलकर कभी नहीं देखते। पत्नियों के पर्स को खोलकर देखने का मतलब है कि उनके पर्सनल स्पेस में दखल देना। भले ही आप शादीशुदा हो लेकिन व्यक्तिगत स्पेस का सम्मान करना बहुत जरूरी होता है। हर पति को शाहरुख खान के इस गुण को जरूर फॉलो करना चाहिए क्योंकि खुशहाल जिंदगी जीने के लिए एक दूसरे का सम्मान करना बहुत जरूरी है।

 

4 of 6
- फोटो : PTI
दरवाजा खटखटाकर जाना
शाहरुख खान हमेशा पत्नी गौरी के कमरे में दरवाजा खटखटाकर ही जाते हैं। खासतौर पर जब वो तैयार हो रहीं हो। पति की ये आदत दिखाती है कि वो अपनी पत्नी का कितना सम्मान करते हैं। शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग तो हैं ही अपनी इन्हीं आदतों के कारण गौरी के दिल पर भी राज करते हैं।


 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : social media
पत्नी के करियर का ख्याल
शाहरुख खान खुद तो सुपरस्टार हैं साथ ही उनकी पत्नी भी अपने फील्ड में माहिर हैं। वो अपनी पत्नी के करियर में चुपचाप बैकग्राउंड में रहकर उनकी मदद करने की कोशिश करते हैं। शाहरुख खान बताते हैं कि उनकी पत्नी ने जो भी मुकाम हासिल किया है वो अपनी मेहनत, लगन और टैलेंट के बल किया है। ऐसे में अपनी पत्नी के करियर के प्रति दिखाया गया सम्मान उन्हें गौरी की नजर में ऊंचा उठाता है। हर पति को शाहरुख खान की इस आदत को जरूर अपने अंदर उतारने की कोशिश करनी चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : instagram
सबसे पहले परिवार
बॉलीवुड का किंग बनना कोई रातोंरात तो हुआ नहीं। शाहरुख खान ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। लेकिन अपने संघर्ष के दिनों से अपने सुपरस्टार बनने के बाद भी परिवार को सबसे ऊपर रखा। गौरी बताती हैं कि आज भी शाहरुख की पहली प्राथमिकता उनका परिवार ही है। ये बात काफी हद तक सच भी है क्योंकि अक्सर ही उनकी अपने बच्चों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर नजर आ जाती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें