फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई से जी चुराता है आपका बच्चा तो फोन से दूर रखने के साथ ही आजमाएं ये 5 तरीके

Mon, 16 Mar 2020 10:07 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : pixa
बहुत से बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है। इसका कारण है जरूरत से ज्यादा कोर्स का दबाव और नई-नई तकनीक का इस्तेमाल। जिसकी वजह से बच्चों का मन पढ़ाई से भटक जाता है। उनकी इस आदत से ज्यादतर अभिभावक परेशान रहते हैं और उन्हें नहीं समझ आता कि कौन से उपाय से बच्चे का रुझान पढ़ाई की ओर बढ़ाया जाए। तो आइए जाने कुछ तरीके जिन्हें आजमाने के बाद बच्चों के ऊपर जरूर ही असर नजर आएगा।

 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : pixa
सही जगह का चुनाव
बच्चे के लिए पढ़ाई का वो कमरा चुनें जहां शांति और शोर शराबा न हो। बैठने के लिए सही तरीके से कुर्सी-मेज की व्यवस्था हो और कॉपी किताबें बिल्कुल व्यवस्थित ढंग से रखी हों। इस तरह के माहौल में बैठकर पढ़ाने से बच्चे का मन इधर-उधर नहीं भटकेगा।

 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : pixa
रोज एक ही समय पर पढाएं
अगर आप चाहते हैं कि बच्चे का मन पढ़ाई में लगें तो जरूरत है कि उसके खेलने और पढ़ने के घंटे बांट दें। साथ ही इस बात का विशेष ख्याल रखें कि वो टाइम-टेबल का पालन होता रहे।

 

4 of 7
- फोटो : pixa
धीरे-धीरे समय बढाएं
अगर आपके बच्चे ने अभी कुछ ही दिनों पढना शुरु किया है तो एकदम से बहुत देर तक बैठ कर न पढाएं। ऐसा करने से उसमें एकाग्रता की कमी हो जाएगी। पढाई के प्रति बच्चे की रुचि बढाने के लिए जरूरी है कि धीरे-धीरे उसके पढ़ने के समय को बढाएं।

 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : pixa
कारण जानने की कोशिश करें
बच्चे का मन पढाई में क्यों नहीं लग रहा है इसको जानने की कोशिश करें। अगर उसको कोई विषय समझ में नहीं आ रहा है तो बच्चे की समस्या को दूर करें। 

 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : pixa
पढने के लिए पूरी तैयारी के साथ बैठे
जब भी बच्चे को पढ़ाने के लिए बैठे तो पढ़ने से संबंधित सारी चीजें कॉपी, किताब, पेंसिल, पेन लेकर बैठे ताकि बीच में उठने से बच्चे का ध्यान भंग न हो।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : pixa
फोन और गेम्स से रखें दूर
अगर चाहते हैं कि बच्चे का मन पढाई से न भटके तो फिर उसे टीवी, मोबाइल, लैपटाप, गेम से दूर रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें