Vat Savitri Vrat 2025 Wishes: वट सावित्री व्रत का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन हर भारतीय सुहागिन महिला अपने पति के लिए व्रत रखती है और उनकी लंबी उम्र की कामना करती है।
ऐसी मान्यता है कि सावित्री नाम की महिला ने अपने सुहाग सत्यवान की रक्षा के लिए वट वृक्ष के नीचे यमराज की पूजा की, जिससे प्रसन्न होकर यमराज ने सत्यवान की आयु बढ़ा दी। इसी के बाद से इस दिन हर महिला वट वृक्ष की पूजा करती है और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है।
इस बार ये व्रत 26 मई यानी कि सोमवार के दिन रखा जा रहा है। ऐसे में आप अपने घर की महिलाओं और सहेलियों को वट सावित्री व्रत के आकर्षक संदेश भेज दें। यहां कुछ ऐसे संदेश भी दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने पति को भी भेज सकते हैं, ताकि उन्हें उनके खास होने का एहसास हो सके।