फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Do's And Don'ts For First Date: पहली बार डेट पर जा रहे हैं तो क्या करें-क्या नहीं? एक क्लिक में जानें सबकुछ

Thu, 12 Feb 2026 04:51 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

First Date Par Kya Karein Kya Nahin : अगर आप अपने पार्टनर या क्रश के साथ पहली बार डेट पर जा रहे हैं तो ये लेख आपके काम का है। हम आपको बताएंगे कि पहली डेट पर क्या करना सही है और क्या नहीं.....
विज्ञापन
1 of 8
पहली बार डेट पर जा रहे हैं तो लड़कों के काम की हैं ये टिप्स - फोटो : अमर उजाला
First Date Par Kya Karein Kya Nahin :  वैलेंटाइन डे का दिन प्यार और रोमांस जताने का खास मौका होता है। इसी के चलते इस दिन कई लोग अपने पार्टनर या क्रश के साथ पहली बार डेट पर जाने का प्लान बनाते हैं। पहली डेट हमेशा खास होती है, क्योंकि यहीं से रिश्ते की असली शुरुआत मानी जाती है। लेकिन अक्सर उत्साह, घबराहट या ओवरकॉन्फिडेंस के कारण लोग छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जो सामने वाले पर गलत प्रभाव डाल सकती हैं। 

पहली मुलाकात में आपकी बातचीत, व्यवहार, ड्रेसिंग सेंस और बॉडी लैंग्वेज काफी मायने रखती है। अगर आप भी इस वैलेंटाइन पहली बार किसी खास के साथ डेट पर जा रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। यहां हम आपको बताएंगे कि पहली डेट पर क्या करना सही है और किन गलतियों से बचना चाहिए, ताकि आपकी डेट यादगार और सफल बन सके।
 
विज्ञापन

2 of 8
पहली डेट पर क्या करें - फोटो : Adobe
पहली डेट पर क्या करें

1. समय पर पहुंचें 
  • पहली डेट पर समय की पाबंदी बहुत मायने रखती है। 
  • तय समय से पहले या ठीक समय पर पहुंचना आपकी जिम्मेदारी और गंभीरता को दर्शाता है। 
  • देर से पहुंचना सामने वाले को यह महसूस करा सकता है कि आप इस मुलाकात को उतनी अहमियत नहीं दे रहे।

 
विज्ञापन

3 of 8
पहली डेट पर क्या करें - फोटो : instagram
2. सादगी और साफ-सुथरे कपड़े पहनें
 
  • पहली छाप अक्सर आपके लुक से बनती है।
  •  बहुत ज्यादा चमक-दमक या ओवरड्रेस होने के बजाय साफ-सुथरे और मौके के अनुसार कपड़े पहनें। 
  • ऐसा पहनावा चुनें जिसमें आप सहज महसूस करें, क्योंकि आत्मविश्वास आपके व्यक्तित्व को और निखारता है।

 

4 of 8
पहली डेट पर क्या करें - फोटो : Adobe
3. आत्मविश्वास के साथ लेकिन विनम्रता से बात करें
  • बातचीत के दौरान आंखों में देखकर बात करें और मुस्कुराते रहें। 
  • अपनी बात स्पष्ट रखें, लेकिन सामने वाले की बात भी ध्यान से सुनें। 
  • विनम्र व्यवहार और संतुलित बातचीत आपकी सकारात्मक छवि बनाती है।

 
विज्ञापन

5 of 8
पहली डेट पर क्या न करें - फोटो : adobe
पहली डेट पर क्या न करें

1. जरूरत से ज्यादा दिखावा न करें
  • अपनी उपलब्धियों या पैसों का दिखावा करने से बचें।
  • ये ध्यान रखें कि सच्चाई और सादगी हमेशा ज्यादा प्रभाव छोड़ती है।

 
विज्ञापन

6 of 8
पहली डेट पर क्या न करें - फोटो : Adobe
2. पुराने रिश्तों की बातें न छेड़ें
  • पहली मुलाकात में एक्स या पुराने रिश्तों की चर्चा माहौल को असहज बना सकती है। 
  • बातचीत को हल्का और सकारात्मक रखें।

 
विज्ञापन

7 of 8
पहली डेट पर क्या न करें
3. बहुत पर्सनल सवाल तुरंत न पूछें
  • सामने वाले की निजी जिंदगी में तुरंत दखल न दें।
  •  रिश्ते को समय दें और धीरे-धीरे समझ बढ़ने दें।

 
विज्ञापन

8 of 8
पहली डेट पर क्या न करें - फोटो : Adobe
4. ओवर फ्लर्ट या जबरदस्ती न करें
  • फ्लर्टिंग सीमित और सम्मानजनक होनी चाहिए। 
  • किसी भी तरह की जबरदस्ती या असहज व्यवहार आपकी छवि खराब कर सकता है।
  • इसलिए सहजता का खास ध्यान रखें।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें