12 February Ko Valentine Week Ka Kaun Sa Din Hai: वैलेंटाइन वीक साल का वो समय होता है, जब कपल्स अपने प्यार और नजदीकियों को खास तरीकों से सेलिब्रेट करते हैं। इस हफ्ते हर दिन का अपना एक अलग महत्व होता है और हर दिन किसी न किसी रूप में प्यार, दोस्ती या रिश्तों को दर्शाने के लिए समर्पित होता है।
ये हफ्ता रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव और आपसी समझ को बढ़ाने का बेहतरीन अवसर होता है। ये हफ्ता कपल्स को अपना प्यार एक्सप्रेस करने का अवसर देता है और रिश्तों में मिठास और अपनापन बढ़ाता है।
इस हफ्ते के सात दिन अलग-अलग होते हैं, जिसे लेकर लोग अक्सर कंफ्यूज रहते हैं। आज 12 फरवरी को कौन सा दिन है, हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
2 of 5
12 फरवरी को कौन सा दिन होता है?
- फोटो : Adobe
12 फरवरी को कौन सा दिन होता है?
वैलेंटाइन वीक के दौरान हर दिन का अपना एक अलग महत्व होता है और 12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है।
इस दिन लोग अपने पार्टनर को हग करके स्नेह और प्यार जताते हैं।
हग डे का मकसद सिर्फ प्यार दिखाना ही नहीं, बल्कि भावनाओं को व्यक्त करना और रिश्तों में आपसी जुड़ाव को मजबूत करना भी है।
हग एक छोटा लेकिन बेहद असरदार तरीका है, जिससे दिल और दिमाग दोनों को आराम और खुशी मिलती है।
इस दिन की खासियत यह है कि एक स्नेहपूर्ण हग से रिश्तों में विश्वास, अपनापन और नज़दीकियां बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
हग करने के फायदे
- फोटो : Freepik.com
हग करने के फायदे
1. तनाव कम करता है
हग करने से शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होता है, जो तनाव और चिंता को घटाने में मदद करता है।
2. रिश्ते मजबूत होते हैं
पार्टनर या दोस्तों के साथ हग करने से विश्वास और आपसी नज़दीकियां बढ़ती हैं।
4 of 5
हग करने के फायदे
- फोटो : Adobe stock photos
3. इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है
नियमित हग से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और हेल्थ बेहतर रहती है।
4. खुशी और सकारात्मकता बढ़ती है
हग करने से डोपामिन और सेरोटोनिन हार्मोन बढ़ते हैं, जिससे मूड अच्छा होता है और ऊर्जा मिलती है।