फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2023: इस वैलेंटाइन डे करें एक्स पार्टनर से पैचअप, खोया प्यार पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Mon, 06 Feb 2023 11:13 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ब्रेकअप के बाद पैचअप करने के टिप्स - फोटो : Istock

Valentine Day 2023 : प्यार का महीना फरवरी चल रहा है। इस महीने में वैलेंटाइन सप्ताह मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से होती है। वैलेंटाइन डे मनाने के लिए अधिकतर युवा उत्साहित रहते हैं। लोग अपने क्रश, पार्टनर या पति-पत्नी के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करना चाहते हैं। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में नहीं होते, वह भी वैलेंटाइन डे पर किसी साथी की ख्वाहिश रखते हैं। लोग अपने क्रश या दोस्त से दिल की बात कहकर उनके साथ रिलेशनशिप में आने की कोशिश करते हैं। हालांकि जिन लोगों को ब्रेकअप हो गया है और वह सिंगल हैं, उन्हें इस प्यार के महीने में अपने एक्स की याद तो जरूर आ रही होगी। कई बार गुस्से में ब्रेकअप के बाद लोग पछतावा करते हैं और पार्टनर को जिंदगी में वापस चाहते हैं। वैलेंटाइन सप्ताह ऐसे लोगों को भी दोबारा अपने रिश्ते सुधारने का मौका देता है। ब्रेकअप के बाद एक्स से पैच अप करना हो तो कुछ आसान से टिप्स अपना सकते हैं। वैलेंटाइन डे पर आप अकेले नहीं होंगे, खोया हुआ प्यार आपको वापस मिल जाएगा।
 

विज्ञापन

2 of 5
ब्रेकअप के बाद पैचअप करने के टिप्स - फोटो : Istock
प्यारा सा संदेश भेजें

एक्स से ब्रेकअप के बाद दोबारा उन्हें अपने जीवन में चाहते हैं तो आप उन्हें प्यार भरा संदेश भेज सकते हैं। आपके संदेश में गिले-शिकवे या शिकायत न हों, बल्कि आप खुद की गलती मान सकते हैं। ब्रेकअप के बाद उनकी अहमियत आपको समझ आ गई है, इस बात का जिक्र कर सकते हैं। उनकी हाल खबर पूछ सकते हैं। कुछ प्यारा सा लिखकर उन्हें कार्ड या मैसेज के जरिए भेज सकते हैं। उतावलापन न दिखाएं, पर हर दिन एक मैसेज, एक्स को भी आपकी याद दिलाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
ब्रेकअप के बाद पैचअप करने के टिप्स - फोटो : Pixabay
आमने सामने बात करें

अगर एक्स आपके संदेशों का जवाब दे तो उनसे मिलकर बात करने को कहें। आमने सामने बात करने से कई गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। मिलने के लिए दबाव न बनाएं। उन्हें बस गंभीरता से बताएं कि आप उनसे मिलना चाहते हैं। अगर वह आपसे मिलने आएं तो एक्स को सहज महसूस कराएं। उनके लिए गुलाब का फूल या कोई तोहफा लेकर जा सकते हैं। आमने सामने बैठकर बातें करें।

4 of 5
ब्रेकअप के बाद पैचअप करने के टिप्स - फोटो : pixabay
पुराने विवादों को सुलझाएं

आप दोनों का ब्रेकअप जिन कारणों से हुआ, उसे सुलझाने की कोशिश करें। पार्टनर को ब्लेम करने के बजाय उन्हें अहसास दिलाएं कि आप उनके साथ रहना चाहते हैं। उनकी राय जानें और अगर एक्स भी आपको याद करता है तो मिलकर कोई रास्ता निकालें। दोबारा वो गलतियां न करने का भरोसा दिलाएं, जिस कारण आप दोनों के बीच विवाद होते हैं। पुराने विवाद हल होने पर ही ब्रेकअप के बाद एक्स से पैच अप किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्रेकअप के बाद पैचअप करने के टिप्स - फोटो : pixabay
प्यार से बात करें

ध्यान रखें कि एक्स से बात करते समय सोच समझकर बात करें। अधिक उत्साह या हड़बड़ाहट में ऐसा कुछ न कहें तो एक्स को बुरा लगे। अपशब्द या उनकी गलती निकालने वाली बात न करें। एक्स से प्यार से बात करें और उन्हें अपने दिल की भावना बताएं। उनसे कहें कि इस रिश्ते को एक चांस देना चाहते हैं, अगर वह तैयार हैं तो ठीक, पर अगर एक्स मना करे तो उसपर गुस्सा न करें। दबाव न बनाएं। हो सकता है कि उन्हें सोचने के लिए वक्त चाहिए हो लेकिन अगर आप उनपर दबाव बनाएंगे तो वह आपके साथ पैचअप नहीं कर पाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें