फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips : अगर पति नहीं करता इज्जत तो इस तरह से दिलाएं अपनी अहमियत का एहसास

Mon, 30 Jan 2023 10:58 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 पूरे विश्व में महिलाएं भले ही अपने रिश्ते में कितनी भी घुट रहीं हो, लेकिन इसके बाद भी वो अपने रिश्ते को बचाने में जुटी रहती हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
अगर पति नहीं करता इज्जत तो इस तरह से दिलाएं अपनी अहमियत का एहसास - फोटो : couple fight
Relationship Tips : किसी भी रिश्ते में सबसे कड़ी बात होती है रिस्पेक्ट। अगर आपका पार्टनर आपकी इज्जत नहीं करता तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, पूरे विश्व में महिलाएं भले ही अपने रिश्ते में कितनी भी घुट रहीं हो, लेकिन इसके बाद भी वो अपने रिश्ते को बचाने में जुटी रहती हैं। कई मामलों में तो पति हर छोटी बात पर अपनी पत्नी पर हाथ तक उठा देते हैं लेकिन महिलाएं इसे भी बर्दाश्त कर लेती हैं क्योंकि उन्हें समाज का डर होता है।

अगर कोई महिला ऐसा करती है तो वो अपने साथ सबसे ज्यादा गलत कर रही है। आज हम आपसे इसी बारे में बात करने वाले हैं। यदि आप कुछ बातों पर ध्यान देने लगेंगी तो आपके रिश्ते में आपकी अहमियत भी बढ़ेगी। अपने में कुछ बदलाव लाकर आप ना सिर्फ अपना रिश्ता बचा सकती हैं बल्कि अपने पति को भी उनकी गलती का एहसास करा सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
खुद का करें सम्मान - फोटो : istock
खुद का करें सम्मान

वो कहते हैं ना अगर आप खुद अपना सम्मान नहीं करेंगे तो कोई आपकी इज्जत नहीं करेगा। ऐसे में यदि आपका पति आपके बदसलूकी करता है, आपका सम्मान नहीं करता तो उनके सामने कभी खुद को कम ना समझें। ऐसे में कुछ समय में आपका पार्टनर आपकी बात समझेगा और आपका सम्मान भी करेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
हर बात पर ना करें हां - फोटो : Istock
हर बात पर ना करें हां

जो लोग हर बात पर जी-जी करते रहते हैं, बाकि लोग उन्हें काफी हल्के में लेने लगते हैं। ऐसे में अगर मानों आपकी तबियत ठीक नहीं है तो इस बारे में अपने पति को खुल कर बताएं कि आप खाना नहीं बना सकतीं। उन्हें अपनी तबियत खराब होने का भी एहसास कराएं। इससे जब उन्हें सच पता लगेगा तो वो आपकी केयर भी करेंगे और आपका सम्मान भी करेंगे ऐसा करने से आपके बीच की दूरियां भी कम होंगी। 

4 of 5
एक-दूसरे से करें बात - फोटो : istock
एक-दूसरे से करें बात

अक्सर ऐसा होता है कि जब कोई कपल आपस में बात नहीं करता तो उनके बीच दूरियां और बढ़ती जाती हैं। ऐसे में अगर आपको आपके पति की कोई बात अच्छी नहीं लगती है तो खुल कर इस बारे में बात करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपस में करें दोस्ती - फोटो : istock

आपस में करें दोस्ती

शादी के कुछ दिन बाद अक्सर कपल के बीच दूरियां आने लगती हैं। ऐसे में सबसे पहले आप एक दूसरे के दोस्त बनें। ताकि आप एक-दूसरे से हर बात कर सकें। इससे आपका रिश्ता और ज्यादा मजबूत होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें