Proposing Tips: I Love You, प्यार के ये तीन जादुई शब्द रिलेशनशिप की उत्सुकता को बढ़ा सकते हैं। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो वैलेंटाइन डे के मौके पर उन से अपने दिल की बात कहने के लिए सिर्फ ये तीन शब्द काफी हैं। वैलेंटाइन सप्ताह के दूसरे दिन यानी 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। इस दिन इजहार ए मुहब्बत किया जाता है। हालांकि अगर आप पहली बार किसी से प्यार का इजहार करने जा रहे हैं तो हो सकता है कि आपको आई लव यू बोलने में हिचकिचाहट हो या फिर पार्टनर से आई लव यू बोलने में डर लग सकता है। इस वैलेंटाइन डे के मौके पर पार्टनर से I Love You बोलने में डर रहे हैं तो प्यार के इजहार के ये नए टिप्स आपके काम आ सकते हैं।