फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2023 Celebration: 40 के पार कपल इन तरीकों से मनाएं वैलेंटाइन डे, रिश्ते में आएगा नयापन

Tue, 14 Feb 2023 12:07 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
40 के बाद कपल रिश्ते में बढ़ाएं प्यार - फोटो : social media
Valentine Day 2023 Celebration Ideas: युवा प्यार के लिए बहुत कुछ कर गुजरने का जुनून रखते हैं। अक्सर अपने पार्टनर को सरप्राइज या तोहफे देकर इश्क में उत्साह बनाए रखते हैं लेकिन देखा जाता है कि उम्र बढ़ने के बाद लोगों के रिश्ते में निरसता आ जाती है। भले ही कपल एक दूसरे को प्यार करते हैं लेकिन बढ़ती उम्र में प्यार को जाहिर करना कम कर देते हैं, जिससे उनके बीच रोमांस और उत्साह खत्म हो जाता है। कई बार रिश्ते टूटने की एक वजह भी यह बन जाती है। इस तरह की समस्या शादीशुदा कपल में देखने को मिलती है, जो परिवार और बच्चों के पालन पोषण के कारण एक दूसरे को वक्त नहीं दे पाते। हालांकि 40 की उम्र पार कर चुके ऐसे कपल्स कुछ छोटी छोटी चीजों को अपनाकर अपने रिश्ते में नयापन ला सकते हैं और प्यार को गहरा बना सकते हैं। आइए जानते हैं अधिक उम्र के दंपत्ति कैसे वैलेंटाइन डे को मनाकर प्यार बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
40 के बाद कपल रिश्ते में बढ़ाएं प्यार - फोटो : Pixabay
एक गुलाब का फूल

40 साल की उम्र पार कर चुके दंपति को युवाओं की तरह अपने प्यार को जाहिर करने की अधिक जरूरत नहीं। उनके लिए रिश्ते में मिठास और रोमांस को बनाए रखने के लिए एक फूल ही काफी है। वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने पार्टनर को उनका मनपसंद फूल या लाल गुलाब का फूल देकर चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
40 के बाद कपल रिश्ते में बढ़ाएं प्यार - फोटो : Istock
तोहफा

तोहफा हर किसी को पसंद होता है। जीवनसाथी को तोहफे देकर रिश्ते में उत्साह को बढ़ाया जा सकता है। अधिक व्यय करने की जरूरत नहीं, बजट के मुताबिक पार्टनर के लिए कोई तोहफा लाएं और वैलेंटाइन डे पर उन्हें सरप्राइज करें।

4 of 5
40 के बाद कपल रिश्ते में बढ़ाएं प्यार - फोटो : Istock
वक्त बिताएं

रिश्ते को गहरा और सौहार्दपूर्ण बनाए रखने के लिए पार्टनर को वक्त जरूर दें। रोज की जीवनशैली में अगर आपके पास वक्त नहीं होता, तो वैलेंटाइन डे का दिन अपने जीवनसाथी के नाम करें। उनके साथ रसोई के कामों में हाथ बटाएं या कुछ मिलकर कोई काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
40 के बाद कपल रिश्ते में बढ़ाएं प्यार - फोटो : Istock
इजहार ए इश्क

युवा आसानी से अपनी मोहब्बत का इजहार कर देते हैं तो फिर शादी के बंधन में बंधे पति-पत्नी के लिए इजहार करना इतना मुश्किल क्यों है। अपने जीवनसाथी से प्यार का इजहार करें। वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को आई लव यू कहें। अगर इजहार करने में असहज महसूस करते हैं तो लिखकर, इशारों में दिल की बात कहें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें