14 फरवरी यानी की हर प्यार करने वाले के लिए खास दिन। फरवरी के दूसरे सप्ताह का हर दिन प्यार करने वालों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आता है। गुलाब देने से लेकर प्रपोज करने तक हर दिन बेहद खास होता है। भले ही भारतीय समाज में वेलेंटाइन डे को अच्छी दृष्टी से न देखा जाता हो लेकिन इसी भारत में बहुत सी प्यार की कहानियां है। जिनके प्रमाण आज भी है। आगरा का ताजमहल हो या मांडु का किला ये सब अमर प्यार की जीती जागती तस्वीरें पेश करते हैं। तो चलिए जानें ऐसी ही कुछ ऐतिहासिक प्रेम कहानियों के बारे में जो भारत के गौरवशाली इतिहास से निकली हुई हैं।