फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2020: सिंगल हैं तो कोई गम नहीं, ऐसे एन्जॉय करें वैलेंटाइन डे

Thu, 13 Feb 2020 07:13 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
valentine Day - फोटो : Pexels
अगर आप सिंगल हैं तो निराश न हों क्योंकि सिंगल भी वैलेंटाइन डे पर भरपूर मौज मस्ती कर सकते हैं। आप वैलेंटाइन डे पर एन्जॉय करने से पहले अपने मन से यह बात एकदम निकाल दें कि आप अकेले हैं। दरअसल कई शोधों में यह बात साफ तौर पर कही जा चुकी है कि सिंगल रहना न सिर्फ मानसिक बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा रहता है। इसलिए, इस वैलेंटाइन डे आपको दुखी होने की जरूरत नहीं है और आप भी इस दिन भरपूर आनंद ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि सिंगल इस वैलेंटाइन डे क्या करें?

 
विज्ञापन

2 of 5
वैलेंटाइन डे - फोटो : amar ujala
सिंगल रहने का अपना ही मजा है। अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड नहीं है तो बिल्कुल भी तनाव न लें। आप वैलेंटाइन डे पर कपल से ज्यादा एन्जॉय कर सकते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप कपल्स से नफरत करने लगे। ऐसे लोगों को देखकर गुस्सा होने लगे जो अपनी प्रेमिका या प्रेमी के साथ घूम रहे हो। आप वैलेंटाइन डे पर अपना खुद का प्लान बना सकते हैं और इस दिन को खूब मौज- मस्ती के साथ बिता सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
वैलेंटाइन डे - फोटो : amar ujala
सिंगल हैं तो आपको वैलेंटाइन डे पर क्या करना चाहिए?
सिंगल लोगों को वैलेंटाइन डे पर अपना प्लान बनाना चाहिए। आपकी अगर कोई प्रेमिका नहीं है तो आप इस वैलेंटाइन डे पर अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती कर सकते हैं और उनके साथ आउटिंग कर सकते हैं। आप चाहें तो दोस्तों के साथ फिल्म देखने जा सकते हैं या फिर किसी रेस्टोरेंट में अपने पसंदीदा फूड का लुत्फ उठा सकते हैं।

4 of 5
valentine day
अगर आपका बाहर जाने का मन नहीं है तो आप इस वैलेंटाइन डे अपने सौंदर्य पर ध्यान दे सकती हैं और अपने पसंदीदा पार्लर में जाकर फेशियल व मसाज करा सकती हैं। अगर आप पीजी में हैं तो आप वैलेंटाइन डे को अपनी पसंदीदा वेब सीरीज देखकर सेलिब्रेट कर सकते हैं। दरअसल, किसी भी दिन को सेलिब्रेट करने के लिए बस आपका मूड अच्छा रहना चाहिए, बाकि चीजें खुद-ब-खुद अच्छी हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Happy Valentine Day - फोटो : अमर उजाला
आप अपने दोस्तों के साथ अपने पसंदीदा जगह पर कॉफी पीने जा सकते हैं। स्ट्रीट फूड्स का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं तो इस वैलेंटाइन डे पर बाइक राइडिंग कर छोटे से टूर पर जा सकते हैं। इसके अलावा, आप अपने दोस्तों को घर बुलाकर पार्टी कर सकते हैं। आप चाहें तो इस वैलेंटाइन डे जमकर शॉपिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें