relationship
रूठे पार्टनर को मनाने का मौका
वैलेंटाइन वीक के दौरान पूरी फिजा ही रोमांटिक हो जाती है। जिम से लेकर रेस्टोरेंट्स तक में कपल ऑफर शुरू हो चुके हैं, बाजार में एक से बढ़ तक एक गिफ्ट आइटम्स सज चुके हैं। यहां तक कि म्यूजिक चैनल्स भी रोमांटिक गानों की प्लेलिस्ट के साथ तैयार हैं, तो आप भी मौके पर चौका मारिए और अपने रूठे प्यार को मना लीजिए। रोमांटिक माहौल में आप प्यार जताएंगे, तो वह पुरानी सारी बात भूल जाएंगे।