फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

January Born Baby Names: जनवरी में घर आ रहा है नन्हा मेहमान तो रखें ये प्यारा सा नाम

Fri, 27 Dec 2024 04:23 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आप किसी अक्षर विशेष या राशि के मुताबिक नामकरण कर सकते हैं। यहां नए साल पर जन्मे बेटे के लिए नामों की सूची दी जा रही है। इन शानदार नामों में से एक अपने बेटे के लिए चुनें।
विज्ञापन
1 of 6
नए साल पर जन्मे बच्चे के लिए नाम - फोटो : Adobe stock
Baby Boy Names For January: नया साल नई उम्मीदें और नया उत्साह लेकर आता है। ये उम्मीदें और उत्साह खुशियों का कारण बनता है। लोगों को लगता है कि आने वाला साल बीते वर्ष से बेहतर होगा। ऐसे में अगर साल की शुरुआत घर में नन्हे मेहमान के स्वागत के साथ हो तो खुशियां दोगुनी हो जाती है। जनवरी माह में अगर परिवार में बच्चे का जन्म हो रहा है तो ये किसी भी माता पिता के लिए सबसे शानदार साल हो सकता है। 

घर आए नन्हें मेहमान का स्वागत उसके नामकरण से करें। नाम ऐसा हो जो नए साल का प्रतीक बन जाए यानी बच्चे के नाम के साथ नई उम्मीदें, उत्साह और खुशियां जुड़ी हों। इसके साथ ही नाम अर्थपूर्ण और आधुनिक यानी नए जमाने का होना चाहिए। आप किसी अक्षर विशेष या राशि के मुताबिक नामकरण कर सकते हैं। यहां नए साल पर जन्मे बेटे के लिए नामों की सूची दी जा रही है। इन शानदार नामों में से एक अपने बेटे के लिए चुनें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
नए साल पर जन्मे बच्चे के लिए नाम - फोटो : Freepik

जनवरी में जन्मे बेटे के लिए कुछ सुंदर और अर्थपूर्ण नाम हैं जो इस महीने की विशेषताओं और मौसम से जुड़े हुए हैं:

अयान

अ अक्षर से शुरू होने वाले इस सुंदर से नाम का अर्थ भी काफी खूबसूरत है। अयान का मतलब होता है भगवान का उपहार या सौभाग्य। नए साल पर जन्मा बच्चा किसी सौभाग्य से कम नहीं जो कपल के जीवन के लिए एक नई शुरुआत बनता है।

विवान

विवान का अर्थ है जीवन से भरा हुआ। इस नाम का एक अर्थ ऊर्जा और प्रकाश से भी है। नया साल नई ऊर्जा लेकर आता है।

विज्ञापन

3 of 6
नए साल पर जन्मे बच्चे के लिए नाम - फोटो : Freepik

आदित्य

बेटे का अ से शुरू होने वाला कोई आधुनिक और अर्थपूर्ण नाम देना चाहते हैं तो आदित्य नाम रखें। आदित्य का मतलब है सूर्य या प्रकाश का प्रतीक।

अनिकेत

अनिकेत भगवान शिव के अनेकों नामों में से एक नाम है। अनिकेत लड़के के लिए काफी आकर्षक नाम हो सकता है।

4 of 6
नए साल पर जन्मे बच्चे के लिए नाम - फोटो : Adobe

संयम  

बेटे का नाम स अक्षर से भी काफी यूनिक और खूबसूरत अर्थ वाला रखा जा सकता है। संयम नाम का मतलब धैर्य और नियंत्रण होता है।

अविरल

वैसे अविरल नाम भी काफी प्यारा है। अवरिल का मतलब है कभी न रुकवे वाला। अविरल का एक अन्य अर्थ निरंतर भी है।

विज्ञापन

5 of 6
नए साल पर जन्मे बच्चे के लिए नाम - फोटो : Adobe stock

आर्यन

बेटे का नाम आर्यन भी रख सकते हैं। आर्यन महान, बहादुर या शुद्ध व्यक्ति को कहते हैं। 

यश

अपने बेटे को ऐसा नाम दें तो तरक्की व उन्नति का प्रतीक हो। यश नाम बेटे के लिए ऐसा ही अर्थ रखता है। यश का मतलब होता है सफलता या प्रसिद्धि।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नए साल पर जन्मे बच्चे के लिए नाम - फोटो : Adobe stock

 वेदांत

आध्यात्मिक अर्थ के साथ ही अर्थपूर्ण नाम की तलाश में हैं तो वेदांत नाम बेहतर विकल्प हो सकता है। वेदांत का मतलब है ज्ञान का अंत और सर्वोच्च ज्ञान।

आरव

अपने लाडले को आरव कहकर भी पुकार सकती हैं। आरव का मतलब शांतिपूर्ण और सौम्यता का प्रतीक होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें