फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Resolutions: 2025 से शादीशुदा जीवन में आएंगी दोगुनी खुशियां, नए साल पर पार्टनर से करें 5 वादे

Thu, 26 Dec 2024 02:48 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

शादीशुदा जीवन में विवाद चल रहा हो, पार्टनर से अक्सर लड़ाई झगड़े होते हों या फिर शादीशुदा जीवन में खुशियों को दोगुना करना हो, पार्टनर के साथ कुछ खास वादे नए साल की शुरुआत में ही कर लें। ये वादे आपके रिश्ते में प्यार, भरोसे और सम्मान को मजबूत बनाएं।
विज्ञापन
1 of 6
नए साल पर कपल करें ये वादे - फोटो : amar ujala
New Year Resolutions 2025 For Happy Married Life: नया साल उम्मीदों का साल होता है। हर कोई उम्मीद करता है कि आने वाला साल खुशियां लाएगा और उन्नति के मार्ग खोलेगा। इसके लिए लोग भी नए साल में ज्यादा मेहनत करने, बेहतर स्वास्थ्य, सफल करियर और खुशहाल जीवन के लिए प्रयास करने का संकल्प करते हैं। नए साल की शुरुआत में लोग कुछ संकल्प लेते हैं जो उन्हें अपने लक्ष्य को पाने के लिए प्रेरित करते हैं। हालांकि नया साल सिर्फ संकल्पों का नहीं, बल्कि रिश्तों को और मजबूत करने का समय होता है।

किसी भी व्यक्ति के जीवन में खुशहाली तब ही संभव है जो उनके रिश्तों या पारिवारिक जीवन में प्यार व विश्वास बना रहें। शादीशुदा जीवन में तो प्यार व विश्वास को बनाए रखना अधिक जरूरी होता है, जिसके लिए दोनों पार्टनर को कुछ प्रयास करने होते हैं। शादीशुदा जीवन में विवाद चल रहा हो, पार्टनर से अक्सर लड़ाई झगड़े होते हों या फिर शादीशुदा जीवन में खुशियों को दोगुना करना हो, पार्टनर के साथ कुछ खास वादे नए साल की शुरुआत में ही कर लें। ये वादे आपके रिश्ते में प्यार, भरोसे और सम्मान को मजबूत बनाएं।

2025 में अपने रिश्ते को और मजबूत और खुशहाल बनाने के लिए आप अपने जीवनसाथी से ये 5 वादे कर सकते हैं
विज्ञापन

2 of 6
Relationship - फोटो : pexel
एक-दूसरे को समय देने का वादा

भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर कपल्स एक-दूसरे के लिए समय निकालना भूल जाते हैं। वह इतना व्यस्त हो जाते हैं कि पार्टनर के साथ पर्याप्त समय नहीं बिताते। जिससे उनके बीच संवाद की कमी होती है और आपका साथी रिश्ते में अकेलापन महसूस करने लगता है। 2025 में रिश्ते को मजबूत और खुशहाल बनाना चाहते हैं तो एक-दूसरे से वादा करें कि चाहे आप कितना भी व्यस्त क्यों न हों, हर दिन कम से कम 30 मिनट एक-दूसरे के साथ बिताएंगे। ये यम सिर्फ आपके पार्टनर का होगा। इस दौरान मोबाइल, टीवी या दफ्तर की टेंशन को दूर रखेंगे। अब चाहे वो सुबह की चाय हो या रात की सैर, साथ में बिताया गया ये समय रिश्ते में ताजगी ला सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
संवाद और समझ बढ़ाने का वादा - फोटो : iStock
संवाद और समझ बढ़ाने का वादा

जब रिश्ते में छोटी-छोटी गलतफहमियां बड़ी होने लगती हैं तो कपल के बीच मनमुटाव होने लगते हैं। दो लोगों के बीच गलतफहमी होने का कारण होता है कि संवाद की कमी और भावनाओं को अपने पार्टनर से छुपाना। ऐसे में सामने वाला साथी समझ ही नहीं पाता कि आप क्या चाहते हैं और वह गलतफहमी का शिकार हो जाता है। कई बार पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज करने से भी गलतफहमी बढ़ जाती है। नए साल में यह वादा करें कि आप एक दूसरे की भावनाओं को खुलकर समझेंगे और अपने दिल की बात बिना किसी झिझक के साझा करेंगे।

साथ ही ये भी वादा करें कि आप साथी की बात भी ध्यान से सुनेंगे और हर समस्या का मिलकर हल निकालेंगे। पार्टनर की कही गई बातों को शिकायत न समझकर परेशानी समझेंगे ताकि उसे मिलकर सुलझा सकें। खुलकर बात करना किसी भी रिश्ते की नींव को मजबूत करता है।

4 of 6
सेहत और खुशहाली का वादा - फोटो : Adobe
सेहत और खुशहाली का वादा

परिवार की खुशियां अच्छी सेहत पर भी निर्भर करती है। 2025 में एक दूसरे की सेहत का ख्याल रखने का वादा करें। स्वस्थ मन और शरीर रिश्ते को भी स्वस्थ बनाते हैं। अपने और पार्टनर के लिए मिलकर फिटनेस गोल सेट करें। साथ में टहलने जाएं, एक्सरसाइज करें। पौष्टिक खाना खाएं और एक दूसरे को स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करें। हालांकि ये मिलकर तय करें। पार्टनर को प्रोत्साहित करें, उन पर दबाव न बनाएं। यह न सिर्फ आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगा बल्कि आपसी प्यार को भी बढ़ाएगा।  

 
विज्ञापन

5 of 6
एक दूसरे की ग्रोथ या सपनों के समर्थन का वादा - फोटो : istock
एक दूसरे की ग्रोथ या सपनों के समर्थन का वादा

व्यक्तिगत तौर पर पार्टनर का खुश और संतुष्ट होना जरूरी है। ऐसा संभव है अगर रिश्ते में व्यक्तिगत स्पेस और सम्मान बना हो। आपके साथी के कुछ सपने हो सकते हैं। शादी के बाद पार्टनर के सपनों को अपना सपना बनाएं। उनके करियर और सपनों को सपोर्ट करें। नए साल में वादा करें कि आप अपने साथी के फैसलों का सम्मान करेंगे। उनकी व्यक्तिगत रुचियों, शौक और सपनों को पूरा करने से रोकेंगे नहीं, बल्कि साथ देंगे। पार्टनर की सफलता में उनकी ताकत बनेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
छोटी-छोटी खुशियां सेलिब्रेट करने का वादा - फोटो : iStock
छोटी-छोटी खुशियां सेलिब्रेट करने का वादा

रिश्ते में रोमांस बनाए रखने के लिए बड़े अवसरों के साथ ही रोजमर्रा की छोटी खुशियों को सेलिब्रेट करना भी जरूरी है। आपके छोटे- छोटे प्रयास पार्टनर को महसूस कराएंगे कि आप इस रिश्ते में खुश हैं और साथी को भी खुश करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए कोई बड़ा तोहफा देने की जरूरत नहीं, बल्कि छोटी सी तारीफ, एक प्यारा सा नोट या मैसेज, कभी-कभी पार्टनर की पसंदीदा चीज लाकर देना, बीच-बीच में बाहर घूमने जाना या एक दूसरे को सरप्राइज देना है। इससे आपका रिश्ता बोरिंग और निरस नहीं होता, बल्कि आपके बीच वही प्यार बना रहता है जो शादी के शुरुआती दिनों में अक्सर कपल्स के बीच देखने को मिल जाता है। इसलिए पार्टनर से वादा करें कि आप रिश्ते में खुशियां बनाए रखने के लिए ऐसे प्रयास करते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें