Travel Guide: अक्सर अपने दोस्तों, ऑफिस के साथियों के साथ तो आप हैंगआउट करते ही होंगे। उनके साथ वीकेंड ट्रिप प्लान करते होंगे। उनके साथ कई खूबसूरत जगहों पर घूमना, एडवेंचर करना आपको पसंद होगा। ट्रिप से लौटकर माता पिता को आपकी यात्रा के बारे में बताना, उन्हें अपनी मस्ती करते फोटो दिखाना और आपकी मौज मस्ती और खुशी को देखकर आपकी मां का उत्सुक हो जाना, जैसे वह खुद इस ट्रिप पर हैं, ये सब आपके साथ शायद हुआ हो। हो सकता है कि आप फैमिली ट्रिप पर भी जाते हों, आप या आपके पापा की पसंद की किसी जगह पर छुट्टियां मनाते हो, मां तो उसमें भी खुश हो जाती हैं लेकिन क्या आपने कभी गौर किया कि आपकी मां कहां घूमना चाहती हैं? मां को पहाड़ पसंद हैं या समुद्र का तट? मां किसी धार्मिक स्थल पर जाना चाहती हैं या फिर किसी खूबसूरत जगह पर जाना चाहती हैं? इस बार अपनी मां की पसंद से जगह पर यात्रा की योजना बनाएं। उन्हें ऐसी जगह घुमाने ले जाएं, जहां वह खुल की मस्ती कर पाएं। चलिए जानते हैं ऐसी जगहें, जहां बेटा या बेटी अपनी मां के साथ यादगार यात्रा पर जा सकते हैं।