फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज बीवी को मनाने में काम आते हैं ये टिप्स, महिलाओं ने खुद बताएं हैं ये राज

Thu, 07 Jun 2018 09:00 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
angry wife
पति-पत्नी में नोंकझोक होना एक आम बात है। जरा जरा सी बात पर दोनों के बीच तकरार देखते ही देखते कब लड़ाई में बदल जाए पता नहीं चलता और अगर पत्नी गुस्सा हो गई तब तो समझो पति की शामत आ गई। आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे ही टिप्स जिन्हें अपनाकर आप पल भर में अपनी बीवी के गुस्से को दूर करने में कामयाब होंगे और आप दोनों का रिश्ता हमेशा खिलता और मुस्कुराता रहेगा।
विज्ञापन

2 of 8
angry
अक्सर देखा जाता है कि सास-बहु की आपस में नहीं पटती। जिस वजह से उनका सारा गुस्सा आप पर निकलता है। उस समय उन पर गुस्सा करने के बजाय उनकी बात शांति से सुनें और जब वह शांत हो जाए तो उसे प्यार से समझाएं। अगर उसकी गलती है तो भी उसे बताएं कि वह कहां गलत हैं, लेकिन इस दौरान उसे बिलकुल भी डांटे नहीं।
विज्ञापन

3 of 8
couple
आप दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ है तो झगड़े के कारण को दिनभर अपने पार्टनर के सामने न लेकर आएं। ऐसे में ये पैच अप होने का माहौल भी खराब हो सकता है। एक बार झगड़ा खत्म हो जाने के बाद दुबारा इसके कारण को लेकर कोई बहस न करें। 

4 of 8
angry wife
आप चाहे तो मौक देखकर पत्नी के गुस्सा होने पर उसे अचानक ही गले लगा लें और एक किस दे दें। ऐसे में वह सब कुछ भूल जाएगी और खुद ही नॉर्मल हो जाएगी।
विज्ञापन

5 of 8
angry wife
पत्नी को गुस्सा तब सबसे ज्यादा आता है जब उसकी बातों को आप ड्रामा बता देते हैं। इसलिए उसकी बातों पर ओवर रिएक्ट ना करें। अगर आपको लगता भी है कि पत्नी ड्रामा कर रही है तो उसे समझने की कोशिश करें ना कि उस पर उल्टा चिल्लाने लगें।
विज्ञापन

6 of 8
irritating couple
सबसे पहले यह जानने की कोशिश करें कि उनकी नाराजगी का क्या कारण है। कारण जानने के बाद इसके पीछे की वजह जायज लगती है तो उससे बैठकर बात करें। अगर गलती आपसे हुई है तो उन्हें शांत करने के लिए सॉरी बोल दें और जब उनका गुस्सा शांत हो जाएं तो उसे समझाएं।
विज्ञापन

7 of 8
irritating couple
अपनी वाइफ का मूड ठीक करने के लिए आप उनके साथ टाइम स्पेंड करें। उनसे बात करें, आपका ऐसा करना उन्हें अच्छा लगेगा, क्योंकि रोजाना दिनभर आप दफ्तर में रहते हैं और उनके साथ टाइम स्पेंड नहीं कर पाते है। आप उन्हें टाइम देंगे तो आधा गुस्सा उनका ऐसे ही गायब हो जाएगा।
विज्ञापन

8 of 8
couple in kitchen
घर संभालना कोई आसान काम नहीं होता। वह पूरा दिन आपके मां-बाप और बच्चों का ख्याल रखती हैं। घर का सारा काम करती हैं। ऐसे में अगर आप उन्हें एक दिन के लिए इन सब कामों से आजादी देंगे तो उन्हें अच्छा लगेगा। आप उनका ख्याल रखेंगे तो वह सब भूल जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें