खेल के नियमों को फिर से सीखना, अपने अतीत को जाने देना और आपके द्वारा मिलने वाली हर दूसरी लड़की में पहली गर्लफ्रेंड का चेहरा न देखना जिसके साथ आपने जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया हो और अचानक ब्रेकअप हो जाए एक कठिन काम है। लेकिन यह कोशिश आपको करनी चाहिए। आगे बढ़ना न केवल आपके लिए एकमात्र विकल्प है, बल्कि यह आपके आगे की जिंदगी के लिए सबसे अच्छा भी है, इसलिए ब्रेकअप के बाद अगर डेटिंग शुरू करने जा रहे हैं तो नीचे दिए गए टिप्स जरूर पढ़ लें और डेटिंग के दौरान इन टिप्स को याद रखें और फॉलों करें।