फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवनसाथी की वो चार बातें जो लगती हैं गलत लेकिन भविष्य में करती हैं रिश्ता मजबूत

Sun, 03 Nov 2019 11:37 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixa
जीवन में कभी भी हालात एक समान नहीं रहते हैं। यह बात पार्टनर के साथ रिश्ते पर भी लागू होती है। कई बार हमारे रिश्ते में भी कुछ ऐसी बातें होती हैं जो किसी भी संबंध के लिए सही नहीं ठहराई जा सकती हैं। लेकिन इन्हीं गलत लगने वाली बातों की बदौलत भविष्य में आपका रिश्ता और मजबूत हो जाता है। आइए जानते हैं जीवनसाथी की वो चार बातें जो अक्सर गलत लगती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pixa
 मदद के लिए न कहना
कई बार आपका पार्टनर किसी मुसीबत में फंस जाता है और आप उसकी मदद नहीं कर पा रहे हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप पार्टनर के प्रति सहयोगात्मक रवैया नहीं रखते हैं। इसे हम दूसरे नजरिये से भी देख सकते हैं। मुसीबत में एक-दूसरे की मदद न करने का मतलब यह भी हो सकता है कि आप अपने पार्टनर की काबिलियत पर भरोसा करते हैं कि वह उस मुसीबत से आसानी से लड़ लेगा, लेकिन वह आपसे मदद मांगे तो जरा भी देर न करें।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pixa
 लड़ाई एवं मनमुटाव
रिश्ते में छोटी-मोटी लड़ाइयां तो चलती रहती हैं। आप हमेशा इस सोच में डूबे रहते हैं कि यह लड़ाइयां आपको नुकसान पहुंचाएंगी लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता है। आपकी लड़ाईयां इस बात को बताती हैं कि भले ही आप एक-दूसरे को प्यार करते हों लेकिन आप अपनी सोच और उसूलों से कोई समझौता नहीं कर सकते हैं। अपनी बातों को मन में रखने से बेहतर है कि आप वह बात अपने पार्टनर को बता दें। बहस पार्टनर को समझने में मदद करेगी।

4 of 5
- फोटो : pixa
 अलग सोच रखना
यह सोच बिल्कुल गलत है कि एक ही सोच वाले लोगों का रिश्ता ज्यादा मजबूत होता है। असल जिंदगी में यह बात लागू नहीं होती है। अगर आपकी सोच आपके पार्टनर से अलग है तो जायज है कि आप दोनों के नजरिये भी अलग ही होंगे और यही नजरिया आपको किसी भी मुसीबत से निकलने में मदद कर सकता है। आप अपनी सोच और पार्टनर की सोच को मिलाकर हमेशा तकरार ही नहीं बल्कि कुछ इनोवेटिव भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixa
 सारी बातों पर चर्चा
अगर आप हर छोटी-बड़ी बात, घर से ऑफिस की समस्या तक पार्टनर से साझा करते हैं तो यह अच्छी बात है। दूसरी ओर पार्टनर आपकी सारी बातें सुनता तो है, लेकिन खुद की बातें शेयर नहीं करता, आप इस बात को दिल से लगा बैठते हैं। देखा जाए तो यह बात आपके रिश्ते के लिए अच्छी साबित हो सकती है। कल्पना कीजिए कि आपके पार्टनर का वह दोस्त, जो आपको पसंद नहीं, अगर वह आपको उसके बारे में बताए तो आपको कैसा लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें