फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहला बच्चा प्लान करने से पहले इन बातों पर करें विचार, भविष्य में नहीं होना पड़ेगा परेशान

Mon, 01 Mar 2021 03:13 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सुखद भविष्य की तैयारी करें - फोटो : अमर उजाला

विवाह के बाद बच्चा प्लान करने जा रहे हैं तो जल्दबाजी दिखाने के बजाय कुछ बातों पर एकबार जरूर विचार करें ताकि आगे चलकर भविष्य में खुशी-खुशी आप हंसता- खेलता भविष्य तैयार करें। कई बार विवाह होते ही घर में परिवार वाले दबाव बनाने लगते हैं लेकिन किसी अन्य की बातों पर ध्यान देने की बजाय बहुत जरूरी है कि आप और आपके पार्टनर मिलकर चंद बिंदुओं पर विचार अवश्य करें ताकि आगे चलकर आप लड़ाई, चिढ़चिढ़ की बजाय सुखद भविष्य की तैयारी करें। अगली स्लाइड्स से जानिए कि किन बातों पर विचार करने के बाद ही आपको पहले बच्चे की प्लानिंग करना चाहिए। 

विज्ञापन

2 of 5
आर्थिक स्थिति पर एक बार विचार- विमर्श कर लें - फोटो : pixabay

आर्थिक स्थिरता
घर में जब नया मेहमान आएगा तो खर्चा भी बढ़ेगा इसलिए बहुत जरूरी है कि आप अपनी आर्थिक स्थिति पर एक बार विचार- विमर्श कर लें। यदि आप आर्थिक रूप से इतने सक्षम हैं कि एक इंसान का खर्च उठा सकते हैं तो जरूर आप पहले बच्चे को दुनिया में लाने के बारे में सोच सकते हैं लेकिन यदि ऐसा नहीं है तो आपको थोड़ा समय लेना और स्वयं को आर्थिक रूप से स्थिर करने के बाद ही कोई निर्णय लेना होगा। 

विज्ञापन

3 of 5
इस विषय में सोचना होगा - फोटो : social media

नौकरी
यदि आप नौकरी में किसी प्रमोशन की ओर बढ़ रहे हैं तो ऐसे में आपको इस विषय में सोचना होगा क्योंकि इस वक्त आप ब्रेक नहीं ले सकेंगे और यदि आपने ब्रेक लिया तो शायद इसका प्रभाव आपके भविष्य पर पढ़े इसलिए अपने काम की योजनाओं और भविष्य को एकबार तय कर लीजिए और पूर्ण रूप से यदि आप तैयार हैं तो फिर नन्हें मेहमान के स्वागत की तैयारी कीजिए।

4 of 5
पहले खुद की सेहत पर ध्यान दें - फोटो : getty images

शारीरिक क्षमता
यदि आप पहली बार शिशु को दुनिया में लाने जा रहे हैं तो अपनी शारीरिक क्षमता पर ध्यान दें। देखें कि क्या आप तैयार है या नहीं। यदि आपका वजन बहुत कम है या बहुत अधिक है, तो आपके लिए समस्या है इसलिए इस विषय में चिकित्सक से परामर्श ले लें। सिर्फ अपनी इच्छा या घर वालों के दबाव में आकर ऐसा कोई निर्णय न लें। पहले खुद की सेहत पर ध्यान दें, फिर ही आगे कोई कदम उठाएं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बहुत अधिक जल्दबाजी भी न दिखाएं - फोटो : सोशल मीडिया
विवाह की समयावधि
पहले शिशु की योजना बनाते वक्त इस बात को भी तवज्जो दें कि विवाह के कितने साल बाद आप बच्चे को दुनिया दिखाने की योजना बना रहे हैं। विवाह के बाद बहुत अधिक जल्दबाजी भी न दिखाएं। अपने विवेक से काम लेते हुए पहले थोड़ा समय एक-दूसरे के साथ बांट लें, मानसिक और भावात्मक रूप से दोनों एकदूजे को तैयार करें और फिर ही शिशु का स्वागत करें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें