फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते की शुरुआत में ही यदि रखेंगे इन बातों का ख्याल तो भविष्य में कभी नहीं आएगी दरार

Sat, 27 Feb 2021 03:05 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रिश्ते में दरार पैदा न करें - फोटो : Social Media

जब दो लोग एक रिश्ते में होते हैं तो न सिर्फ वे अपना समय, बल्कि अपना मन, अपनी अच्छाइयां, अपनी बुराइयां सब एक-दूसरे के साथ साझा करते हैं। वे न सिर्फ अपना अतीत सामने रखते हैं बल्कि भविष्य की योजनाएं भी एक-दूसरे के साथ मिलकर तैयार करते हैं। रिश्तों में छोटी-मोटी तकरारें भी चलती रहती हैं, लेकिन ये छोटी-छोटी बातें बड़ी होकर रिश्ते में दरार पैदा न करें, उसके लिए आप इन चीजों को अपने जीवन में शुरु से ही शामिल कर सकते हैं। आगे की स्लाइड्स में जानिए कि रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए शुरुआत से ही किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है।

विज्ञापन

2 of 6
इत्मीनान से सुनें - फोटो : pixa

जल्दी में फैसला न लें
यदि आपका साथी आपके साथ कोई बात साझा कर रहा है तो उसे इत्मीनान से सुनें। अक्सर होता है कि कोई स्वयं द्वारा की गई भूल, गलतियों के बारे में बात करता है तो हम सही-गलत का फैसला करने लग जाते हैं या जाने-अनजाने अपने साथी को ही इसके लिए दोषी ठहरा देते हैं। फैसला लेने के बजाय ऐसी बातें कहें जो उनके आत्मविश्वास को बढ़ाए और उनके मन का बोझ हल्का करे।
 

विज्ञापन

3 of 6
आपसी बातचीत में कभी भी जीत-हार का कोई स्थान नहीं होता है - फोटो : social media

आपस में बातचीत बनाए रखें
किसी भी मजबूत रिश्ते की रीढ़ की हड्डी होती है बातचीत। इसे सुधारने का सबसे अच्छा तरीका होता है कि अपने साथी की बात बिना किसी पूर्वानुमान के सुनें। आपसी बातचीत में कभी भी जीत-हार का कोई स्थान नहीं होता है, बल्कि अपने साथी की बात को इस तरह सुनें-समझें कि आप उन्हें और बेहतर तरीके से जानना चाहते हैं।

4 of 6
सारे गिले-शिकवे धुल जाया करते थे - फोटो : social media

आपस में एक नियम जरूर बनाएं
मेरे नाना-नानी का एक तय नियम था। दोनों का दिन कैसा भी गुजरे, उनमें कितनी तकरारें हो जाएं वे रात का खाना साथ बैठकर खाते थे। साथ भोजन करते वक्त एक-दूसरे की फिक्र में सारे गिले-शिकवे धुल जाया करते थे। यदि ऐसा ही कोई नियम जो दोनों के लिए कर पाना सम्भव हो तो उसे अपने जीवन में शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

5 of 6
कुछ समय सिर्फ खुद के साथ बिताएं - फोटो : Pixabay

खुद को समय देने से न डरें
विवाह सूत्र में बंधना या किसी के साथ रिश्ते में होने का अर्थ यह नहीं है कि आपके पास अब स्वयं के लिए समय नहीं होगा। एक स्वस्थ रिश्ते के लिए यह आवश्यक है कि दोनों कुछ समय सिर्फ खुद के साथ बिताएं जिसमें वे अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों को पूरा कर सकते हैं या जो उन्हें पसंद हो वह उस समय में किया जा सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रशंसा करके आप अपने रिश्तों को मजबूती प्रदान कर सकते हैं - फोटो : social media
मौके का इंतजार न करें
एक प्रसिद्ध अभिनेता ने अपने इंटरव्यू में बताया था,‘मैं जब भी घर से निकलता हूं तो कुछ इस तरह के संदेश अपनी पत्नी के लिए छोड़ जाता हूं- तुम जब मुस्कराती हो तो बहुत अच्छी लगती हो, लम्बे गोल झुमके तुम पर फबते हैं।' एक-दूसरे को खास महसूस करवाने के लिए किसी विशेष दिन या मौके का इंतजार न करें। एक-दूसरे के लिए छोटी-छोटी चीजें करके, प्रशंसा करके आप अपने रिश्तों को मजबूती प्रदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें