फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टनर के बीच रोमांस और इंटिमेसी बढ़ा देंगे ये टिप्स

Tue, 12 Feb 2019 04:33 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
happy couples - फोटो : social media
रिश्ते की शुरुआत में आप और आपके पार्टनर के बीच रोमांस और इंटिमेसी भी अधिक होती है। हालांकि जैसे-जैसे समय बीतता है, आप दोनों के बीच का रोमांस फीका पड़ने लगता है और ऐसा हर रिश्ते में होता है। हर किसी के लिए लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में रोमांस को बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता। अगर आप भी इस दुविधा में फंसे हैं तो कुछ टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं,जिनसे आप अपने रिश्ते में रोमांस को जगाए रख सकते हैं
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
happy couples - फोटो : social media
आई कॉन्टेक्ट बढ़ाएं 
नए रिश्ते में आई कॉन्टेक्ट बनाना अधिक होता है, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है और आपका रिश्ता बढ़ता है, आप आई कॉन्टेक्ट बनाना भूल जाते हैं। यह गलती करने से बचें और अधिक आई कॉन्टेक्ट बनाएं। ऐसा करने से आप एक दूसरे के लिए पावरफुल फीलिंग विकसित कर पाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
happy couples - फोटो : social media
रेगुलर डेट पर जाएं 
लॉन्ग टर्म रिलेशन में कपल्स अक्सर ये गलती कर देते हैं कि वो डेटिंग करना छोड़ देते हैं। इससे आपकी व्यस्त जिंदगी से आप समय नहीं निकाल पाते। इसलिए डेटिंग करना बंद ना करें, चाहे आप इस रिश्ते में कितने लंबे समय से क्यों ना हों। इंटिमेट स्पेस बनाएं रखने के लिए रेगुलर डेट पर जाएं। किसी भी रिश्ते में रोमांस को बनाए खने के लिए इंटिमेसी का होना जरूरी है, इसलिए लंबे समय तक रोमांटिक रिश्ता चाहते हैं तो अपने और पार्टनर के बीच शारीरिक इंटिमेसी को कम ना होने दें। इसके लिए 'पब्लिक डिस्प्ले ऑफ अफेक्शन' का सहारा भी ले सकते हैं। हर वक्त प्यार जाहिर करते रहना भी जरूरी है।

4 of 5
newly married couples - फोटो : social media
भावनाएं जाहिर करते रहें 
आप अपने पार्टनर के लिए क्या महसूस करते हैं, यह वो तब तक नहीं जान पाएंगे, जब तक आप व्यक्त ना करें। इसलिए समय-समय पर अपनी भावनाएं जाहिर करते रहें। ऐसा ना सोचें कि आप रिलेशनशिप में हैं तो आपके पार्टनर को आपकी भावनाओं के बारे में पता ही होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
couples - फोटो : social media
फिजीकली जुड़े रहें 
किसी भी रिश्ते में रोमांस को बनाए खने के लिए इंटिमेसी का होना जरुरी है। इसलिए लंबे समय तक रोमांटिक रिश्ता चाहते हैं तो अपने और पार्टनर के बीच शारीरिक इंटिमेसी को कम ना होने दें। इसके लिए 'पब्लिक डिस्प्ले ऑफ अफेक्शन' का सहारा भी ले सकते हैं। हर वक्त प्यार जाहिर करते रहना भी जरूरी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें