कौन कहता है कि सिंगल वैलेंटाइन डे नहीं मना सकते हैं? अगर आपकी गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड नहीं है तो भी आप इस वैलेंटाइन डे पर भरपूर मौज-मस्ती कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको दुखी होने की कोई जरूरत नहीं है। आप भी अपने वैलेंटाइन डे को जमकर सेलिब्रेट कर सकते हैं, बस आपको अपने दिमाग से यह निकालना होगा कि आप अकेले हैं। आइए जानते हैं अगर आप सिंगल हैं तो कैसे वैलेंटाइन डे पर एन्जॉय कर सकते हैं।