फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप भी रेस्टोरेंट में करते हैं ऐसी हरकतें? हो न जाएं शर्मिंदा

Wed, 07 Jun 2017 10:05 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनीता वशिष्ठ
विज्ञापन
1 of 7
रेस्टोरेंट में न करें ये हरकतें
बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन एटिकेट्स को जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। रेस्टोरेंट और होटलों में हर कोई जाता है लेकिन कभी कभार आप अनजाने में इन जगहों पर ऐसी हरकतें कर डालते हैं जो आपकी इमेज के लिए कतई अच्छा नहीं। 

आइए जानते हैं उन हरकतों के बारे में जो आप चाहे अनचाहे इन जगहों पर कर डालते हैं और शर्मिंदगी झेलते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
रेस्टोरेंट में न करें ये हरकतें
वेटर को आवाज लगाकर बुलाना

रेस्टोरेंट जाएं और बातें करते करते वेटर को 'भैया इधर आना' या 'हैलो सुनो' चिल्लाते हैं तो तुरंत संभल जाइए। अगर आप वहां गए हैं तो थोड़ा धैर्य रखिए। वेटर खुद आपके पास आएगा और ऑर्डर लेगा। रेस्टोरेंट के मैनेजर की नजर आप पर है और जैसे ही आप सेटल होंगे, वेटर आपके पास आ जाएगा।
विज्ञापन

3 of 7
रेस्टोरेंट में न करें ये हरकतें
एक डिश के लिए चार कटोरी

कई बार आप पैसे बचाने के मूड में हैं तो फैमिली के साथ जाने पर आप कंजूसी दिखा रहे हैं तो बचिए। बड़ी फैमिली के साथ गए हैं तो कंजूसी मत दिखाइए। एक डिश दो या तीन लोगों में सर्व हो सकती है और उसे पांच या सात में बांटने की गुजारिश मत कीजिए।

4 of 7
रेस्टोरेंट में न करें ये हरकतें
यम यम चपर चपर

अगर आप कांटे और चम्मच से खाने के आदी नहीं है तो जबरदस्ती का दिखावा मत कीजिए। ऐसा करने की कोशिश में आपकी नासमझी चम्मच और कांटे की बेवजह आवाज पैदा करेगी जिससे शर्मिंदगी का माहौल बन सकता है। हाथ से ही खाइए मगर संभल कर सफाई से खाइए।
विज्ञापन

5 of 7
रेस्टोरेंट में न करें ये हरकतें
खुद वेटर बनने की कोशिश

कई बार होता है कि जैसे ही खाना आता है, आप लपक कर सर्व करने लगते हैं। धैर्य रखिए ताकि वेटर खाना सर्व कर सके। शुरूआती व्यंजन उसे सर्व करने दें और बाद में आई डिश आप चाहें तो सर्व करें। लेकिन वेटर का काम खुद करने की कोशिश करेंगे तो वेटर की नजर भी आपके लिए बदल जाएगी।
विज्ञापन

6 of 7
रेस्टोरेंट में न करें ये हरकतें
पेट भर सौंफ की बेताबी

अगर खाने के बाद सौफ टेबल पर आ गई है तो बैचेन मत हो जाइए। उतनी ही हाथ में लीजिए जितनी पेट के लिए जरूरी है। आमतौर पर सभी लोग सौफ और इलायची पहले मुंह में डालते है और फिर दुबारा मुट्टी भरकर बाहर निकल लेते हैं। ये गलत है, सौंफ जैसी चीज पर नीयत खराब करने से आपकी छवि खराब होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रेस्टोरेंट में न करें ये हरकतें
खाना थाली मेंं छोड़ना

अगर खाना ज्यादा आ गया है तो जूठा बिलकुल मत छोड़िए। आमतौर पर लोग ज्यादा खाना प्लेटों में ही छोड़कर चले जाते हैं। आप वेटर को बुलाकर बाकी खाना पैैक करा लीजिए, उसे बाहर कहीं जरूरतमंद को दे जाइए। चाहे तो पैक कराकर घर भी ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें