अगर आप भी किसी लड़की से प्यार करते हैं और उसे अपना दिल दे बैठे हैं तो ये खबर शायद आपके लिए ही है। क्या आप जानते हैं ज्यादातर महिलाओं को अच्छी कविता सुनाने वाले लड़के पसंद होते हैं। जी हां आपने सही सुना।
आगे की स्लाइड्स में क्लिक करके जानें महिलाओं की इस अनोखी पसंद के बारे में।
विज्ञापन
2 of 5
शादी
एक अध्ययन के मुताबिक, अगर कोई लड़का किसी लड़की को इम्प्रेस करना चाहता है तो उसे कविताओं का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने वाले लड़के लड़कियों को रिझाने में अधिक सफल होते हैं। पुरुष ऐसी लुभावनी भाषा का इस्तेमाल महिलाओं को उनकी बात ज्यादा प्रभावशाली ढ़ंग से समझाने के लिए करते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
relationship
चीन की यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रानिक साइंस एंड टेक्नोलॉजी में एक अध्ययन किया गया है। इस शोध में शोधकर्ताओं ने पाया कि महिलाओं को कॉम्प्लीमेंट देते समय नीरस भाषा का इस्तेमाल करने वाले पुरुषों को महिलाओं ने पसंद नहीं किया या कम पसंद किया।
4 of 5
आकर्षित
जिन लड़कों ने लड़कियों की तारीफ करने के लिए अच्छे मुहावरों, कविताओं का इस्तेमाल किया उन्हें लड़कियों ने अधिक पसंद किया। इतना ही नहीं जिन पुरुषों ने कविता का इस्तेमाल किया था महिलाओं ने ऐसे पुरुषों से दोबारा बात करने की इच्छा भी जाहिर की।
शोधकर्ताओं ने बताया कि बातों का दिल से सीधा संबंध होता है। इस शोध के दौरान कई पुरुषों ने 163 प्रकार की आम मौखिक तारीफें की। उदाहरण के लिए आप बहुत अच्छी लग रही हैं, आपकी स्किन अच्छी हैं।
इसके बाद महिलाओं को पुरुषों को 10 में से अंक देने को कहा गया था। जिन पुरूषों ने महिलाओं की तारीफ करते समय किसी कविता का इस्तेमाल किया था महिलाओं ने उन्हें 10 में से 8 अंक दिए जबकि जिन पुरूषों ने महिलाओं की तारीफ करने के लिए आम भाषा का इस्तेमाल किया था उन्हें महिलाओं ने 10 में से 3 या 4 अंक ही दिए।