फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये पांच 'कपल गोल' जो आपके रिश्ते को कर सकते हैं तबाह

Fri, 23 Aug 2019 08:37 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
सोशल मीडिया पर हैप्पी कपल कहलाने के लिए बहुत सारे सुझाव और उपाय बताए जाते हैं। लेकिन जो उपाय बताए जाते हैं क्या वो आम जिंदगी पर लागू होते हैं? नहीं, अगर आपको लगता है कि सोशल मीडिया के बताए नुस्खे के हिसाब से जिंदगी चलेगी तो आप गलत सोच रहे हैं और ऐसा करने से संभव है कि आप दोनों का रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा। क्योंकि किसी और के साथ खुद के रिश्ते की तुलना करना बेवकूफी है। अगर आप भी सोशल मीडिया के बताए नुस्खों को आजमाकर इस तरह की गलतियां करते हैं तो संभल जाएं। इससे आपका रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
हमारे बीच कभी झगड़ा नहीं होता
अगर आपको लगता है कि रिश्ते में कभी झगड़ा नहीं होना चाहिए तो आप गलत सोच रहे हैं और इस तरह के भ्रम में न पड़ें। क्योंकि किसी भी रिश्ते में थोड़े बहुत झगड़े न हो ऐसा हो नहीं सकता। जब आप किसी के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े होते हैं तो कुछ न कुछ बातें ऐसी होती हैं, जो आपको पसंद नहीं आती और दोनों के बीच कहासुनी हो जाती है। अगर आप दोनों किसी तरह की बहस नहीं करते हैं तो इसका मतलब है कि आप एक दूसरे को समझना ही नहीं चाहते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
हमेशा गलतियों को सुधारने की कोशिश करते हैं
वो रिश्ते ज्यादा समय तक नहीं टिकते हैं जो हमेशा अपने साथी की आदतों या व्यवहार को हर समय सुधारने की या फिर अपने मन मुताबिक करने की कोशिश करते रहते हैं। ये कोशिश केवल रिश्ते को कमजोर करती है, क्योंकि दुनिया में दो इंसान एक जैसे नहीं हो सकते हैं।
 

4 of 6
हमारा झगड़ा ज्यादा देर नहीं रहता 
क्या आप उन जोड़ों में शामिल हैं जो ये कहते हैं कि बेड पर जाने के समय झगड़ा नहीं करना चाहिए। ये बात ठीक नहीं है, क्योंकि जब दो इंसान एक दूसरे से प्यार करते हैं तो वे किसी भी तरह के मनमुटाव को नहीं रखते हैं और उसे सुलझाने की कोशिश करते हैं। अगर आप बिना झगड़े को सुलझाए सो जाते हैं तो इसका मतलब है कि आपके या जीवनसाथी के मन में एक गांठ रह जाएगी।
 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : pixa
सोशल मीडिया पर खुद को आदर्श कपल के रूप में दिखावा करना
क्या आप खुद को हर बार सोशल मीडिया पर एक आदर्श कपल के रूप में दिखाते हैं? ऐसा करने के लिए आप ये दिखाने की कोशिश करते हैं कि आप सारे काम एक साथ करते हैं तो इस तरह का दिखावा रिश्ते को मजबूत नहीं बनाता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने रिश्ते की गहराईयों को समझें न कि सोशल मीडिया की पोस्ट पर ध्यान दें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सारे काम साथ में करते हैं
क्या आपने अपने पार्टनर को हर काम साथ में करने की छूट दे रखी है तो ये ठीक नहीं है। क्योंकि हर रिश्ते में कुछ स्पेस का होना अच्छा होता है। जरूरी तो नहीं आप अपने सारे काम पार्टनर के साथ ही करना चाहें। कभी आपका मन दोस्तों के साथ या फिर परिवार के साथ बिताने का हुआ तो फिर आप उसे मना नहीं कर पाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें