फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teachers Day 2023 Wishes: शिक्षक के प्रति जाहिर करें सम्मान, टीचर्स डे पर भेजें ये खूबसूरत संदेश

Tue, 05 Sep 2023 09:13 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Teachers Day 2023 Wishes - फोटो : Amar Ujala
Happy Teachers Day Quotes Day in Hindi: आज यानी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। भारत में हर साल आज का दिन शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाता है। पहली बार 1962 में शिक्षक दिवस मनाया गया। देश के पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने अपने जीवन के 40 वर्ष शिक्षक के रूप में देश को दिए। उन्हें एक आदर्श शिक्षक माना जाता है। उन्होंने एक बार कहा था कि उनका जन्मदिन मनाने से बेहतर है कि शिक्षक दिवस मनाया जाए। वह शिक्षकों के सम्मान पर बल देते थे। इसी कड़ी में उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा।



हर साल इस दिन शिक्षकों का सम्मान किया जाता है और छात्र शिक्षक को उनके योगदान के लिए आभार देते हैं। इस शिक्षक दिवस के मौके पर आप भी अपने शिक्षकों को आभार देना चाहते हैं तो कुछ सुंदर पंक्तियों को शुभकामना संदेश के तौर पर भेज सकते हैं। यहां से टीचर्स डे के आकर्षक शुभकामना संदेश को डाउनलोड करके व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से सबको भेजें।
विज्ञापन

2 of 6
टीचर्स डे की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
मेरे जैसे शून्य को 'शून्य'
का ज्ञान बताया।
हर अंक के साथ 'शून्य'
जुड़ने का महत्व समझाया।

शिक्षक आपका आभार
विज्ञापन

3 of 6
टीचर्स डे की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
जीवन के हर अंधेरे में,
रोशनी दिखाते हैं आप।
बंद हो जाए सब दरवाजे,
नए रास्ते दिखाते हैं आप।
सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं,
जीवन जीना सिखाते हैं आप।

शिक्षक आपका आभार

4 of 6
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
जीने की कला सिखाते शिक्षक
ज्ञान की कीमत बताते शिक्षक
किताबों के होने से कुछ नहीं होता,
अगर मेहनत से नहीं पढ़ाते शिक्षक।

शिक्षक आपका आभार
विज्ञापन

5 of 6
Teachers Day 2023 Wishes - फोटो : Amar Ujala

आपने बनाया है मुझे इस योग्य,
कि प्राप्त करूं मैं अपना लक्ष्य,
दिया है हर समय आपने सहारा,
जब भी लगा मुझे कि मैं हारा।

शिक्षक आपका आभार

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Teachers Day 2023 - फोटो : Amar Ujala

सही क्या है गलत क्या है
ये सबक पढ़ाते हैं आप
झूठ क्या है और सच क्या
ये बात समझाते हैं आप
जब सुलझता नहीं कुछ भी
राहों को सरल बनाते हैं आप।

शिक्षक आपका आभार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें