फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं वो 4 परिस्थितियां जब हर हालात में आपको अपने रिश्ते को दे देना चाहिए ब्रेक

Thu, 12 Sep 2019 08:19 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
irritating couple
किसी रिश्ते में रहते वक्त कई बार हालात ऐसे हो जाते हैं। जिसके कारण एक रिश्ते में दरार आ जाती है। अगर आपके रिश्ते में भी कुछ ठीक नहीं चल रहा है तो आपको अपने रिश्ते को ब्रेक देना चाहिए। अगर आप अपने रिश्ते को ब्रेक देंगे तो इससे आपका रिश्ता और बेहतर कायम होगा। लेकिन अक्सर लोगों को यह नहीं पता होता कि उन्हें कब अपने रिश्ते को ब्रेक देना चाहिए। ऐसे मेें आज हम आपको बताएंगे कि किन परिस्थिति में आपको अपने पार्टनर को ब्रेक देना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
stress couple
जरूरत से ज्यादा लड़ाई होने पर
अगर आपकी अपने पार्टनर के साथ रोज़ लड़ाई होती है। अक्सर आप दोनों छोटी-छोटी बातों पर लड़ पड़ते हैं। कभी-कभी बिना सोचे-समझे कुछ ऐसा बोल देते हैं जिसकी वजह से आपके बीच लड़ाई हो जाती है। आप चाहकर भी इस हालात को सामान्य बनाने में असर्मथ हो जाते हैं तो ऐसे स्थिति में आपको अपने रिलेशनशिप को ब्रेक देना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपका रिश्ता खत्म भी हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
irritating couple
भरोसा खत्म होने पर
कुछ परिस्थितियों के चलते अगर आपका अपने पार्टनर पर से भरोसा खत्म होने लगता है। या फिर आप दोनों अपने किए गए वादों को पूरा नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आपको अपने रिश्ते पर ब्रेक लगाना चाहिए। यह इसलिए क्योंकि हर रिश्ते में भरोसा ही है जो एक रिश्ते को कायम रखता है। 

4 of 5
couple cheating
संतुष्ट न होने पर
अगर आप अपने रिश्ते से संतुष्ट नहीं है।आपको इस रिश्ते में रहने से घुटन महसूस होने लगी हैं तो यह संकेत है कि आपको अपने रिश्ते को ब्रेक देना चाहिए। किसी भी रिश्ते में संतुष्टि होना बेहद जरूरी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
stress couple
बातचीत  से बात न बनने पर 
अगर आप बातचीत करने के लिए सारे प्रयास कर चुके हैं। लेकिन इन प्रयासों का कोई असर नहीं दिख रहा है। बातचीत ही एक मात्र ऐसा माध्यम है जिससे रिश्ते बनते और बिगड़ते हैं। इसीलिए अगर आपका पार्टनर आपकी बात नहीं सुन रहा है तो आप अपने रिश्ते को ब्रेक जरूर दें। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें