फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक संबंध बनाने से बेहतर होता है महिलाओं का मानसिक स्वास्थ्य: अध्ययन

Sat, 03 Aug 2019 12:53 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शारीरिक संबंध बनाने के आपने बहुत से फायदे के बारे में सुना होगा। लेकिन ताजा शोध में चौंकाने वाले तथ्य सामने आएं हैं। शोध में इस बात का पता चला है कि महिलाओं में शारीरिक संबंध बनाने से उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर होता है। जाने और क्या कहता है शोध।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कई जगह हुई शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि संबंध बनाने से शरीर में होने वाले किसी भी तरह के दर्द से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही वे लोग जो नियमित रूप से संबंध बनाते हैं उनमें समय से पहले बूढ़े होने के कम लक्षण नजर आते हैं। इसके साथ ही महिलाओं पर किए शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि संबंध बनाने से उनकी याददाश्त अच्छी होती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
शोध में इस बात का दावा किया गया है कि वे महिलाएं जो नियमित रूप से शारीरिक संबंध बनाती है उनकी याददाश्त अन्य महिलाओं की अपेक्षा ज्यादा होती है जो ऐसा नहीं करती हैं। उनमें शब्दों और चीजों को याद रखने की क्षमता ज्यादा होती है।
 

4 of 5
- फोटो : instagram
कनाडा के मॉन्ट्रियल स्थित मैकगिल यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा की गई शोध में ये बात सामने आई है। इस शोध के नतीजे बताते हैं कि पीवीआई यानी पीनाइल-वजाइनल इंटरकोर्स का स्वस्थ और युवा महिलाओं के मेमोरी फंक्शन यानी याद्दाश्त पर सकारात्मक असर पड़ता है और उनकी याद रखने की क्षमता बेहतर होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस शोध में 78 हेट्रोसेक्शुअल महिलाओं को शामिल किया गया। 18 से 29 साल की महिलाओं को एक कम्प्यूटराइज्ड मेमरी पैराडिग्म को पूरा करने के लिए कहा गया जिसमें कुछ काल्पनिक शब्द और चेहरे थे। आर्काइव्स ऑफ सेक्शुअल बिहेवियर नाम के जर्नल में प्रकाशित रिसर्च के नतीजे से पता चलता है कि नियमित रूप से संबंध बनाने पर काल्पनिक शब्दों को याद रखने पर सकारात्मक परिणाम मिलते हैं लेकिन चेहरों को याद रखने के मामले में ऐसा नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें