फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तरह के पार्टनर के साथ डेटिंग करने से बढ़ता है प्यार

Sat, 03 Aug 2019 09:18 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : pixabay
विपरित मिजाज के लोग हमेशा एक-दूसरे के प्रति आकर्षित होते हैं। ऐसे लोग एक-दूसरे को प्यार और शादी के लिए उपयुक्त पार्टनर मानते हैं। अगर आप भी अपने से विपरित स्वभाव के शख्स के साथ डेटिंग कर रही हैं तो इन बातों को जान लीजिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
relationship
विपरित मिजाज के शख्स के साथ डेटिंग करने से आप बहुत कुछ सीखते हैं। आपको कई नई-नई बातों की जानकारी मिलती है। इससे आप एक-दूसरे के प्रति दिलचस्पी जगा सकते हैं। दरअसल, जब दो लोगों की सोच और विचार अलग-अलग होते हैं तो वो एक-दूसरे को ध्यान से सुनते हैं और नई चीजें सीखने की कोशिश करते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
relationship - फोटो : social media
अपने से अलग मिजाज के शख्स के साथ बातचीत करने से, उसके साथ डेट पर जाने से आपकी जिंदगी में नए रंग भर जाते हैं। दरअसल, आपकी गतिविधियां, पसंद और नापसंद सब विपरित हो जाती हैं और ऐसे में आप ज्यादा एन्जॉय करते हैं। इसके अलावा कहा यह भी जाता है कि अगर आपका स्वभाव एक-दूसरे से अलग है तो आपके रिलेशनशिप में लड़ाई भी कम होती है।
विज्ञापन

4 of 4
long distance relationship
जब आपकी रुचियां एक-जैसी होती हैं तो मनमुटाव की संभावना ज्यादा रहती है। अगर आपकी रुचियां अलग-अलग होती हैं तो आप अपने-अपने में मस्त रहते हैं और मनमुटाव की संभावना बेहद कम रहती है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें