फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलेशनशिप में हर बात पर न निकालें एक-दूसरे की कमियां, नहीं तो बढ़ जाएगी दूरी

Wed, 28 Aug 2019 03:36 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
रिलेशनशिप - फोटो : pixabay
रिलेशनशिप में रहने के दौरान हमारी कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो एक-दूसरे को कतई पसंद नहीं होती हैं। दरअसल हर व्यक्ति के भीतर कुछ खामियां होती हैं। कमिया होती हैं। अगर आप पति-पत्नी हैं तो संभव है कि पति को पत्नी की कुछ आदतों से दिक्कत हो और वह उन्हें पसंद न करता हो लेकिन इसका यह मतलब कतई नहीं है कि पति-पत्नी के बीच का प्यार भी कम हो जाए। हमें जीवन में कुछ चीजों को लेकर सामंजस्य बैठाना होता है। कई बार कुछ कमियों को इग्नोर करना ही बेहतर होता है।

 
विज्ञापन

2 of 3
रिश्ता
आप एक-दूसरे के भीतर जितनी कमियां निकालेंगे रिश्ते में उतनी ही दूरियां आएंगी। आपके बीच विवाद पैदा होगा और झगड़ा होने से आप एक-दूसरे से दूर होते जाएंगे। दरअसल हर बात पर एक-दूसरे को रोकना-टोकना और उसकी गलती गिनाने से कड़वाहट ही बढ़ती है। इसकी जगह अगर आप चुप रहेंगे तो बेहतर होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
relationship tips
अक्सर देखा गया है कि रिलेशनशिप में कपल बेहद छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ते-झगड़ते हैं। नहाने से लेकर सोने और खाने तक एक-दूसरे की कई आदतों की वजह से घरेलू कलेश बढ़ जाता है। आप एक-दूसरे की आदतों के साथ जितना सामंजस्य बैठाएंगे आपके बीच उतना ही प्यार बढ़ेगा। अगर आप अपने पार्टनर के किसी आदत को पसंद नहीं करते हैं तो आप उसे एक बार जरूर कह सकते हैं लेकिन बार-बार कहने से परेशानी बढ़ सकती है। अगर आपका पार्टनर समझदार होगा तो वह आपके एक ही बार कहने में अपनी आदत सुधार लेगा।

   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें