फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टनर संग नजदीकी बढ़ाने में न करें जल्दबाजी, ये बातें बताएंगी शारीरिक संबंध बनाने का सही समय

Wed, 28 Aug 2019 02:33 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
किसी के साथ डेट कर रहें हैं तो एक समय आता है जब आपको लगता है कि आप अपने पार्टनर के साथ फिजिकल हो सकती हैं। ये बात इसलिए अहम है क्योंकि फिजिकल होने के बाद रिश्तों के मायने बदल जाते हैं। भावावेश में उठाए गए कदम के बाद भी लड़कियों को लगता है कि वो इस रिश्तें में गंभीर हैं। लेकिन ये कैसे पता चले कि आप इस रिश्ते को आगे लेकर चल सकते हैं। अगर पार्टनर के साथ फिजिकल होने जा रहे हैं तो सबसे पहले इन बातों पर गौर करना जरूरी है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
आपका दिल तैयार है
जब आपके अंदर इतना आत्मविश्वास आ जाए कि आप फिजिकल होने के बाद अपनी भावनाओं को संभाल लेंगी या आपको लगता है कि अब आप अपने रिश्ते को एक दूसरे लेवल पर ले जा सकते हैं तो इसका मतलब है कि आप फिजिकल होने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

3 of 5
क्या आपका साथी भरोसेमंद है
जिस लड़के के साथ डेट कर रहीं हैं क्या आप उसके साथ सुरक्षित महसूस करती हैं। आप दोनों के मन में एक दूसरे के प्रति प्यार और आकर्षण की भावना समान रूप से है तो फिर आप इस रिश्तें में फिजिकल हो सकती हैं।
 

4 of 5
केवल वो चाहता है इसलिए
क्या आप इसलिए रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहती हैं कि जिसे आप डेट कर रही हैं वो फिजिकल होना चाहता है। अगर ऐसा है तो ये बहुत गलत है। किसी दूसरे की खुशी के लिए इस तरह का फैसला लेना सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसटीडी के बारे में जानती हैं
अगर आपको शारीरिक संबंधों से जुड़ी किसी तरह की बीमारियों के बारे में पता है या शक है या आप इन सबके प्रति सहज नहीं हैं तो इसका मतलब आप तैयार नहीं है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें