फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दंपती की शादी को हो गए थे 70 साल, जब मौत आई तो थामे थे एक- दूसरे का हाथ, रुला देगी ये प्रेम कहानी

Tue, 12 Feb 2019 01:39 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
love story
कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो आपकी आंखों में आंसू भर देती हैं। ऐसी ही एक कहानी 90 साल की नोर्मा जून प्लैटेल और 92 साल के फ्रांसिस अर्नेस्ट प्लैटेल की है। इस बुजुर्ग दंपती ने शादी के 70 साल बाद जब प्राण छोड़े तो इनके हाथों में एक-दूसरे का हाथ था। यह कहानी सच्चे प्यार और भावनाओं को लेकर आपकी सोच को बदल देगी, और आपकी आंखों में आंसू ले आएगी। इतना ही नहीं सच्चे प्रेम की यह कहानी आपको अमेरिकी लेखक निकोलस स्पार्क्स के उपन्यास नोटबुक की याद दिला देगी। आइए जानते हैं इस बुजुर्ग दंपती के सच्चे प्यार की कहानी
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
LOVE STORY
नोर्मा जून और फ्रांसिस अर्नेस्ट की शादी को 70 साल हो गए थे। जब उनकी मौत आई तो वो एक-दूसरे का हाथ थामे थे। दोनों ही दंपती अस्पताल में भर्ती थी और यहीं उन्होंने अपने प्राण त्यागे। नोर्मा अल्जाइमर की बीमारी से पीड़ित थी और उनके पति अर्नेस्ट कूल्हे में चोट लगने की वजह से अस्पताल में भर्ती थी। नोर्मा अमीर थी और फ्रांसिस गरीब
 
विज्ञापन

3 of 4
love story
फ्रांसिस गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे। जबकि, नोर्मा कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ी हुई अमीर लड़की थी। नोर्मा को खत लिखना पसंद था और फ्रांसिस उनके खतों को बड़े चांव से पड़ते थे। जब दोनों अस्पताल में थे तो उन्होंने अलग-अलग कमरे में भर्ती होने से इंकार कर दिया। दोनों एक साथ ही आपने-सामने के बेड पर भर्ती हुए। उनकी बेटी ने डेली मेल से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी मां नोर्मा को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और पिता की तबीयत बिगड़ रही थी।
 
विज्ञापन

4 of 4
love story
जब 10 मिनट में नर्स आई तो दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामे प्राण त्याग दिए। उनकी बेटी अमांडा इस घटना को सच्चे प्यार का एकदम सही अंत बताती है। जब इस दंपती का आखिरी क्रियाकर्म हुआ तो लोगों ने फूल चढ़ाए और इनके सच्चे प्रेम को याद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें