फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Walkar Murder Case: कहीं श्रद्धा-आफताब जैसा न हो रिश्ते का हश्र, जान लें टॉक्सिक रिलेशनशिप के संकेत

Thu, 17 Nov 2022 01:29 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
Shraddha Murder Case Signs Of Toxic Relationship: श्रद्धा हत्याकांड बहुत सारे सवाल खड़े कर रहा है। इस हत्याकांड से इंसानियत शर्मसार हो गई, साथ ही प्यार और भरोसे पर भी उंगलियां उठने लगीं। श्रद्धा और आफताब दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। श्रद्धा ने आफताब के साथ रहने के लिए अपना घर तक छोड़ दिया। दोनों दिल्ली में लिव इन में रहने लगे। आफताब से शादी का वादा किया था, लेकिन जब श्रद्धा ने शादी के लिए कहा तो दोनों के बीच का रिश्ता उलझनें लगीं। आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी और उसके शरीर के कई टुकड़े किए। प्यार के नाम पर हुए इस दिल दहला देने वाले हत्याकांड के बाद प्यार और पार्टनर पर विश्वास करना मुश्किल होता है। अगर आप भी किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि रिश्ते के लिए रेड फ्लैग क्या है। चलिए जानते हैं टॉक्सिक रिलेशनशिप के संकेत।
विज्ञापन

2 of 5
बातचीत बंद होना - फोटो : iStock
टॉक्सिक रिलेशनशिप के पांच संकेत

बातचीत बंद होना

अगर पार्टनर से बातचीत बंद हो जाए, तो समझिए रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। रिश्ते में जब ऐसा दौर आ जाए कि पार्टनर के पास आपके लिए वक्त नहीं होता। आप उनसे बात करना चाहते हैं लेकिन वह आपसे बात करने में रुचि नहीं लेते और अगर बात होती है तो लड़ाई झगड़ों के जरिए ही होती है, तो इसे टॉक्सिक रिलेशन की निशानी मानें।
विज्ञापन

3 of 5
साथ न देना - फोटो : istock
साथ न देना

रिश्ता साथ पर टिका होता है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में भी कपल दूर होकर भी एक दूसरे के साथ होते हैं। लेकिन टॉक्सिक रिलेशन में पार्टनर आपका साथ नहीं देता। आपके विचारों को सपोर्ट नहीं करता। आप दोनों के बीच दूरी होती है और रिश्ते को लेकर नकारात्मक विचार होते हैं।
 

4 of 5
ईर्ष्या - फोटो : Istock
ईर्ष्या

प्यार में साथी की खुशी में खुश हुआ जाता है लेकिन जब पार्टनर आपकी सफलता से जलन महसूस करें। आपके गुड लक पर तंज कसे या आपकी कामयाबी पर खुशी महसूस न करें तो समझ जाइए कि इस रिश्ते में सावधान होने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धोखा - फोटो : istock
धोखा

पार्टनर रिश्ते में चीटिंग कर रहा है तो इसे रिश्ते के लिए टाॅक्सिक मान सकते हैं। साथी आपको अपने दोस्तों के बारे में न बताए। झूठ बोले या बातें छुपाता हो तो समझ जाएं कि वह रिश्ते के प्रति ईमानदार नहीं है और आपको धोखा दे रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें