फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बर्थडे ब्वॉय शाहरुख खान को क्यों रहता है दिवाली का इंतजार, वजह दिल छू लेगी

Fri, 02 Nov 2018 01:11 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान
बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। किंग खान के जन्मदिन के जश्न को मनाने के लिए उनके घर 'मन्नत' को फूलों और गुलदस्तों से सजाया गया है। फैंस इस बात को जानने के लिए बेताब हैं कि वह अपने जन्मदिन पर क्या खास करने वाले हैं। वे सुबह से ही ट्विटर पर शुभकामनाएं देने में लगे हुए हैं। यही वजह है कि ट्विटर पर फैंस #3DaysForDay हैश ट्रेंड भी होने लगा है। दिवाली से महज कुछ दिन पहले अपना जन्मदिन मनाने वाले शाहरुख खान के लिए दिवाली का त्योहार बहुत खास है। आइए जानते हैं दिवाली क्यों किंग खान का फेवरेट फेस्टिवल है और कैसे मनाते हैं वे दिवाली। 
विज्ञापन

2 of 5
shahrukh khan
कभी अपने एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान ने बताया था कि दिवाली उनके फेवरेट फेस्टिवल में से एक है और वे इस दिन बेहद खुश रहते हैं। अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए उन्होंने शेयर किया कि दिवाली से पहले उन्हें हमेशा एक बड़ी खुशी का इंतजार बना रहता है। दिवाली का कनेक्शन उनकी पहली फिल्म से भी है। वे बताते हैं कि फिल्म 'राजू बन गया जेंटलमैन' भले ही उनकी पहली रिलीज फिल्म न रही हो, पर यह उनकी पहली साइन की हुई फिल्म जरूर थी। वे याद करते हैं कि उस समय इस फिल्म से जो पैसे उन्हें मिले वह उनके लिए  बहुत अहम थे। 
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख रन - फोटो : Bollywood Life
शाहरुख खान याद करते हैं कि हर दिवाली पर उन्हें फिल्म 'राजू बन गया जेंटलमैन' से मिले पैसों की याद जरूर आ जाती है। इसके बाद वो एक बार फिर अतीत में लौट जाते हैं और दोबारा उन पैसों का हिसाब-किताब करने लगते हैं।  किंग खान बताते हैं कि उन्हें उस समय ऐसा महसूस होता है कि उनके कमाए गए अब तक के पैसों का उपयोग उससे अच्छा कभी नहीं हुआ। उन्होंने बताया उस समय वो बहुत ज्यादा संपन्न नहीं थे और बावजूद इसके उन्होंने उस फिल्म के साइनिंग अमाउंट से मिले पैसों को खुले मन से दिवाली पर अपने लोगों पर खर्च किया था। 

4 of 5
Shahrukh Khan and Gauri
बॉलीवुड के लव गुरु शाहरुख, इंटरव्यू में इस बात को साझा करते हैं कि फिल्म 'राजू बन गया जेंटलमैन' की साइनिंग अमाउंट से दिवाली पर उन्होंने न सिर्फ दोस्तों के लिए खूब उपहार खरीदे, बल्कि गौरी को भी उसका पसंदीदा ड्रेस खरीद कर दिया था। बता दें, पिछले साल शाहरुख खान ने अपने घर पर दिवाली पार्टी ऑर्गनाइज की थी। शाहरुख की इस दिवाली पार्टी में उनकी करीबी दोस्त फराह खान कुंदर से लेकर अर्जुन कपूर, संजय कपूर, नताशा पूनावाला, करण जौहर और आनंद एल राय भी नजर आए। आइए देखते हैं शाहरुख  के घर कैसे मनाई जाती है दिवाली। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : file photo
बीते साल शाहरुख की पार्टी के बाद फराह खान ने कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर करते हुए उनके कैप्शन में लिखा था- ‘एक और स्टार ने अपने घर में पार्टी का आयोजन किया है। यह स्टार हैं किंग ऑफ रोमांस यानी शाहरुख खान। शाहरुख की वो दिवाली पार्टी भी उनके घर मन्नत में रखी गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें