फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली 2018: घर की इन जगहों पर जरूर रखें दीये, पैसों की बरसात के साथ दूर होंगे क्लेश

Thu, 01 Nov 2018 05:02 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
diwali 2018 - फोटो : Instagram
इस दिवाली अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में खुशियां और पैसों की बरसात हो तो इसके लिए अपने घर के इन अंधेरे कोनों को दीयों से जगमगाए। दीवाली की शाम हर कोई मां लक्ष्मी और गणेश जी के पूजा करता है और इसके बाद घर के हर कोनों में तेल के दिये जलाकर रखे जाते हैं।

क्या आप जानते हैं कि घर के कुछ  कोने ऐसे होते हैं जहां दिवाली के दिन दिये जलाकर रखने से आपकी जिंदगी से दुख दूर हो जाएंगे और साथ ही आप मालामाल हो सकते हैं...

 
विज्ञापन

2 of 5
diwali 2018 - फोटो : Instagram
दिवाली की रात घर के मुख्य दरवाजे की चौखट के दोनों तरफ तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। आज कल बाजार में रेडीमेड दिये आ रहें है जिनकी तरफ लोग काफी आकर्षित भी होते हैं। आप घर को सजाने के लिए भले ही इन्हें खरीद सकते हैं, लेकिन दरवाजे की चौखट के दोनों तरफ तेल वाला दीपक ही जलाएं।
विज्ञापन

3 of 5
diwali 2018 - फोटो : Instagram
दरवाजे की चौखट के बाद आपको एक दीपक घर के आंगन में जलाकर रखना चाहिए और ध्यान रखें, ये दीपक रात भर बुझना नहीं चाहिए। इसके अलावा एक दीपक घर के आस-पास किसी चौराहे पर जरूर जलाकर रखना चाहिए।

4 of 5
diwali 2018 - फोटो : Instagram
दिवाली की शाम घर में पूजा के दौरान एक दीपक जलाया जाता है। यह दीपक पूरी रात जलना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर की सारी दरिद्रता दूर होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शुभ दीपावली 2018
अगर आपके घर के आस-पास कोई मंदिर है तो एक दीपक वहां रखना चाहिए। मंदिर में पीपल का पेड़ भी होगा, एक दीपक उसके नीचे भी जलाकर आएं। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें